Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में गुरुद्वारे के अंदर गोलीबारी, सिख दंपती की मौत

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 10:18 PM (IST)

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक गुरुद्वारे के अंदर अज्ञात हमलावरों ने सिख दंपती जगन्नाथ और आसमा वंती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस घट ...और पढ़ें

    पाकिस्तान में गुरुद्वारे के अंदर गोलीबारी में सिख दंपती की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पाकिस्तान में गुरुद्वारे के अंदर गोलीबारी में सिख दंपती की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गुरुद्वारे में हत्या।

    2. सिख दंपती जगन्नाथ और आसमा वंती को गोली मारी।

    3. अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया, जांच जारी।

    डिजिटल डेस्क, पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को गुरुद्वारे की देखभाल करने वाले सिख दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पेशावर से 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित मरदान के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई।

    पुलिस अधिकारी अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारे के अंदर गोलीबारी की, जिसमें जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती की मौत हो गई। हमले के पीछे की वजह का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट साथ)