Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में क्यों ट्रेंड कर रहा #JusticeForAyesha? 18 साल की लड़की की मौत के बाद मचा हंगामा

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 06:52 PM (IST)

    लाहौर में 18 वर्षीय आयशा की मौत के बाद आक्रोश फैल गया है, जिसने अस्पताल में अपने नियोक्ता के बेटे और ड्राइवर पर यौन शोषण और जबरन गर्भपात का आरोप लगाया ...और पढ़ें

    लाहौर में 18 आल की घरेलू सहायिका आयशा की मौत के बाद बवाल

    लाहौर में 18 आल की घरेलू सहायिका आयशा की मौत के बाद बवाल

    HighLights

    1. लाहौर में 18 वर्षीय घरेलू सहायिका आयशा की मौत

    2. नियोक्ता के बेटे और ड्राइवर पर यौन शोषण का आरोप

    3. जबरन गर्भपात की गोलियों से बिगड़ी थी तबीयत

    डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में एक 18 साल की लड़की की मौत के बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। मौत से पहले अस्पताल में उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें उसने नियोक्ता के बेटे और ड्राइवर पर लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप लगाया। आयशा फैसलाबाद जिले की रहने वाली थी। वह परिवार की आर्थिक मदद के लिए लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में एक घर में नौकरानी का काम करने आई थी।

    गर्भपात की गोलियों से बिगड़ी तबीयत

    पुलिस और अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले एक साल से ज्यादा समय तक उसके नियोक्ता के बेटे और घर के ड्राइवर ने उसके साथ बार-बार यौन शोषण किया। नवंबर 2025 में जब उसे गर्भावस्था का पता चला तो आरोपियों ने जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाईं, जिससे उसकी सेहत बिगड़ गई।

    मौत से पहले बयान दर्ज कराया 

    आयशा कई बार अस्पताल गई, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती रही। मई 2026 में सर्विसेज अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसने वीडियो और लिखित बयान में पूरा घटनाक्रम बताया। बयान के दो दिन बाद 26 मई को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर #JusticeForAyesha ट्रेंड कर रहा है।

    पाकिस्तान में मचा हंगामा

    आयशा की मौत के बाद लोग न्याय की मांग कर रहे हैं और घरेलू कामगारों खासकर नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानूनों की मांग उठा रहे हैं। पाकिस्तान में ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जो महिलाओं की स्थिति पर सवाल खड़े करते हैं। परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। पुलिस ने गैंगरेप और हत्या के आरोप में जांच तेज कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में कंडोम विज्ञापन पर क्यों मचा बवाल? ऑब्सेशन और कंसेंट को लेकर उठे सवाल