जर्मनी के म्यूनिख में बड़ा रेल हादसा, पुल पर टकराईं दो मालगाड़ियां, सड़क पर गिरीं बोगियां; एक की मौत
जर्मनी के म्यूनिख में एक ओवरब्रिज पर दो मालगाड़ियों की टक्कर से भीषण रेल हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ ...और पढ़ें
-1782006076677_m.webp)
पुल के नीचे गिरीं मालगाड़ी की दो बोगियां।
HighLights
म्यूनिख में ओवरब्रिज पर दो मालगाड़ियों की टक्कर।
हादसे में मालगाड़ी के दो डिब्बे सड़क पर गिरे।
इस दर्दनाक रेल हादसे में एक व्यक्ति की मौत।
डिजिटल डेस्क, म्यूनिख। जर्मनी के म्यूनिख शहर में शनिवार को तड़के एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जिसमें एक ओवरब्रिज पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए और सीधे नीचे सड़क पर जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
यह हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:40 बजे म्यूनिख के उत्तरी जिले मिल्बर्टशोफेन में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग और रेस्क्यू टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया।
60 आपातकालीन कर्मियों तैनात
राहत कार्य के लिए करीब 60 आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर कैसे आईं और हादसे की असली वजह क्या थी, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।
म्यूनिख हादसे से महज कुछ घंटे पहले शुक्रवार की दोपहर को ब्रिटेन में भी एक गंभीर रेल दुर्घटना हुई थी। लंदन से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर में दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं थीं। इस हादसे में एक ट्रेन ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेनों में सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं थे।