{"_id":"682626a8b794aaa2c9025d34","slug":"crypto-deal-under-the-guise-of-ceasefire-trump-lobbying-pakistan-to-save-son-son-in-law-s-company-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-PAK Ties: सीजफायर की आड़ में क्रिप्टो डील, बेटे-दामाद की कंपनी बचाने के लिए पाकिस्तान की पैरवी कर रहे ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-PAK Ties: सीजफायर की आड़ में क्रिप्टो डील, बेटे-दामाद की कंपनी बचाने के लिए पाकिस्तान की पैरवी कर रहे ट्रंप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां एक ओर भारत ने पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाए थे। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कंपनी के साथ समझौता किया था। इस समझौते की भनक लगने के बाद भारत ने जांच शुरू कर दी है। आइए जानते हैं ट्रंप के पाकिस्तान की ओर झुकाव की असली वजह।
ट्रंप और उनके दामाद जेरेड कुशनर का परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम/इवांका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का श्रेय ले रहे हैं। इस बीच ट्रंप के बार-बार संघर्ष विराम के लिए पाकिस्तान की पैरवी करने की बड़ी वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने संघर्ष विराम की आड़ में पाकिस्तान के साथ बड़ा क्रिप्टो समझौता किया है।
ट्रंप के परिवार की क्रिप्टोकरेंसी कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल (WLF) ने पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल के साथ डील की है। इस कंपनी में ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर, उनके बेटे एरिक और डोनाल्ड जूनियर की 60 फीसदी हिस्सेदारी है। यह खुलासा होने के बाद भारत ने समझौते की जांच शुरू कर दी है। इस समझौते का अहम उद्देश्य पाकिस्तान में वित्तीय समावेशन और डिजिटल परिवर्तन को बढ़ाना है।
27 अप्रैल को हुआ था समझौता
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाए थे। इस बीच 27 अप्रैल को पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल ने ट्रंप के परिवार से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के साथ समझौता किया। इस कार्यक्रम में वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल की टीम ने शिरकत की थी। इस टीम का नेतृत्व में डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोग स्टीव विटकॉफ के बेटे जैकेरी विटकॉफ ने किया था। उन्होंने यहां पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान पर दागीं 15 ब्रह्मोस, डमी विमान के जाल में कैसे फंसा पड़ोसी देश?
यह है समझौता
पाकिस्तान ने पिछले महीने ही पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल की स्थापना की है। इस काउंसिल का उद्देश्य पाकिस्तान को दक्षिण एशिया की क्रिप्टो राजधानी बनाना है। पाकिस्तान ने बिनेंस के संस्थापक चांगपेंग झाओ को अपने क्रिप्टो काउंसिल का सलाहकार बनाया है। पाकिस्तान की क्रिप्टो काउंसिल और वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के बीच हुए समझौते के अनुसार पाकिस्तान के वित्तीय संस्थानों में ब्लॉकचेन तकनीक को एकीकृत किया जाएगा।
ब्लॉकचेन से जुड़े वित्तीय उत्पादों को को सुरक्षित तरीके से आजमाने के लिए काम किया जाएगा। व्यापार और रेमिटेंस के लिए स्टेबलकॉइन के विकास पर जोर दिया जाएगा। रियल एस्टेट और कमोडिटी को डिजिटल टोकन में बदला जाएगा। वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल पाकिस्तान को ब्लॉकचेन ढांचा बनाने और वैश्विक नियमों को समझने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में मध्यस्थता के बयान से पलटे ट्रंप, कहा- मैंने समस्या सुलझाने में मदद की
भारत ने शुरू की जांच
पहलगाम हमले के बाद जब इस सौदे को लेकर सवाल खड़े हुए तो वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ने कहा था कि इस समझौते का कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। जबकि भारत ने इस सौदे की जांच शुरू करा दी है। वहीं विशेषज्ञों ने इस गठबंधन पर चिंता जताई है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन