{"_id":"6b0c450ef7b25b55da05f699","slug":"11-coal-mine-workers-murdered-in-pakistan-after-being-abducted-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में बड़ा हत्याकांड: 11 कोयला खदान मजदूरों की हत्या, वाहनों पर हमला कर किया था अगवा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में बड़ा हत्याकांड: 11 कोयला खदान मजदूरों की हत्या, वाहनों पर हमला कर किया था अगवा
Sun, 29 Nov 2026 09:00 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, कराची।
पीटीआई, कराची।
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:00 PM IST
सार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कुछ अज्ञात चरमपंथियों ने कोयला खदान में काम करने वाले 11 मजदूरों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने 11 कोयला खदान मजदूरों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक तैयब इकबाल के मुताबिक, हमलावरों ने कोहलू जिले के चमलांग इलाके में कोयला खदान मजदूरों को ले जा रहे दो वाहनों पर हमला किया और उन्हें अगवा कर पास के हौसरी पहाड़ों में ले गए। बाद में इसी इलाके से सभी मजदूरों के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतकों में से चार की पहचान जियारत जिले के दुक्की इलाके के स्थानीय निवासियों के रूप में हुई है। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान की सीमा से लगे बलूचिस्तान में हाल के वर्षों में अपहरण और हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। इसके बाद सरकार ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज किए हैं।
विज्ञापन
बलूचिस्तान में खनन क्षेत्रों और वहां काम करने वाले श्रमिकों पर हिंसक हमलों का पुराना सिलसिला रहा है। इससे पहले भी कई घटनाओं में मजदूरों को निशाना बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
अक्टूबर 2024: डुकी जिले में बंदूकधारियों ने कोयला खदान में काम कर रहे श्रमिकों पर धावा बोल दिया था। इस हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
जनवरी 2021: माछ इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 11 खनिकों को अगवा कर उनकी जान ले ली थी। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। मारे गए सभी श्रमिक हजारा समुदाय के थे।
