Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बंगाल की पहचान काबा से नहीं, मां कालीबाड़ी से', ममता सरकार पर सीएम योगी का तीखा प्रहार

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 04:12 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोलकाता में एक चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंगाल ...और पढ़ें

    HighLights

    1. योगी ने ममता सरकार पर 'गुलामी' और 'लूट' का आरोप लगाया

    2. योगी ने कहा, बंगाल की पहचान कालीबाड़ी से है

    3. भाजपा के 80% सीटें जीतने और भगवा ध्वज लहराने का दावा

    राजीव कुमार झा, कोलकाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ममता बनर्जी सरकार पर बरसते हुए कहा कि, यह चुनाव बंगाल को टीएमसी की गुलामी से मुक्त होने का अवसर है। कोलकाता के जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि, बंगाल को पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर वामपंथियों ने नोंचा और 15 वर्षों से टीएमसी के गुंडे राज्य को कंगाल बनाने के लिए सारे यत्न कर रहे हैं।

    योगी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडे जोड़ासांको में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर की संपत्ति तक पर कब्जा कर रहे हैं। योगी ने कहा कि यह कितना दुखद है कि, ठाकुरबाड़ी का यह क्षेत्र, जो हेरिटेज परिसर है; जहां रवींद्रनाथ व भारत माता की प्रतिमा (फोटो) लगनी चाहिए थी। टीएमसी के गुंडो ने उसपर जबरन कब्जा करके ममता दीदी की फोटो लगा दी। यह भारतीयता व बंगाल की अस्मिता का अपमान है।

    बंगाल की पहचान काबा से नहीं, मां कालीबाड़ी से है : योगी

    योगी ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में किसी की ऐसा करने की हिम्मत नहीं होती। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कोलकाता के मेयर (फिरहाद हकीम) क्या कह रहे हैं। उनका कहना है कि यहां उर्दू का इस्तेमाल किया जाएगा। हम यहां यह कहने आए हैं कि बंगाली पहचान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। बंगाल की पहचान काबा से नहीं, बल्कि मां कालीबाड़ी से जुड़ी है।

    यह वही बंगाल है जिसने एक से बढ़कर एक महापुरुष दिए, भारत को हर सम-विषम परिस्थितियों में भारत को संबल दिया। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय था जब बंगाल अपनी आजादी के लिए छटपटा रहा था। तब बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल की इसी धरा से वंदे मातरम का अमर गान दिया था, जो स्वतंत्र भारत का राष्ट्रगीत बना।

    खबरें और भी

    CM YOGI BENGAL INSIDE

    उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि, वंदे मातरम अगर भारत की आजादी का अमर मंत्र बना तो कोई कारण नहीं। जब इस अमर गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं तो बंगाल को टीएमसी की गुलामी से भी मुक्त होने का अवसर आप सबके सामने है।

    चार मई को बंगाल में लहराया जाएगा भगवा ध्वज

    योगी ने कहा कि बंगाल में जो उत्साह मैंने देखा है, उसमें गुरुवार को होने वाले पहले चरण के मतदान में 80 प्रतिशत सीटें भाजपा जीतने जा रही हैं। जब चार मई को परिणाम आएंगे तो बंगाल के अंदर भगवा ध्वज लहराया जाएगा। बंगाल आज बदहाल है, जो ज्ञान की धारा थी आज वो बेरोजगारी की अंधकार में भटकती हुई दिखाई दे रही है। किसान बदहाल है, उद्योग बंद हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 साल के अंदर बंगाल में 7,000 से अधिक बड़े उद्योग बंद हुए हैं।

    30 लाख से अधिक युवा यहां बेरोजगार हुए है, लेकिन टीएससी और ममता दीदी किसी की सुनने वाली नहीं है। बंगाल में गौ-हत्या बड़े पैमाने पर हो रही है। ममता दीदी को भगवान राम के नाम से चिढ़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्गा पूजा की यहां अनुमति नहीं दी जाती। यहां हम जिस तरह की अराजकता देख रहे हैं, वह वैसी ही है जैसी 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में थी। आज यूपी में कोई अशांति नहीं है आज हर तरफ उत्सव का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- West Bengal Phase 1 Voting: बिहार-बंगाल बॉर्डर सील, सीमावर्ती इलाकों में आवागमन ठप