Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Open University's 11th convocation today

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा- उत्तराखंड से ही प्रशस्त होगा नशामुक्त भारत का मार्ग

Wed, 18 Nov 2026 11:54 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 18 Nov 2026 11:54 AM IST
सार

यूओयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया और कहा कि डिग्री नई जिम्मेदारी का आरंभ है। उन्होंने ज्ञान को सर्वाधिक पवित्र बताते हुए शिक्षा का उद्देश्य चरित्र निर्माण बताया।

विज्ञापन
Uttarakhand Open University's 11th convocation today
उत्तराखंड मुक्त विवि का 11वां दीक्षांत समारोह आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण का महामंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल डिग्री मिलने का दिन नहीं है, बल्कि जीवन में नई जिम्मेदारी के आरंभ का प्रतीक है। इस दाैरान प्रख्यात प्रशासनिक विशेषज्ञ अश्वनी लोहनी को मानद उपाधि दी गई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसार में ज्ञान के समान पवित्र कुछ भी नहीं है। शिक्षा का उद्देश्य केवल उपाधि नहीं, बल्कि चरित्र और व्यवहार को श्रेष्ठ बनाना है। राज्यपाल ने युवाओं से नशे को दृढ़ता से नकारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा युवा शक्ति और समाज की प्रगति के लिए सबसे गंभीर चुनौती है। हमारी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए। नशामुक्त उत्तराखंड से ही नशामुक्त भारत का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण प्रत्येक नागरिक का पवित्र कर्तव्य है। राष्ट्र प्रथम, राष्ट्र सर्वोपरि का भाव हमारे विचारों और कार्यों में दिखना चाहिए। अधिकारों के साथ-साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों का भी पालन करना हमारा धर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-पहाड़ का युवा अब पहाड़ में ही गढ़ेगा भविष्य
राज्यपाल ने कहा कि पलायन की चुनौती का समाधान स्थानीय स्तर पर ही है। पर्यटन, होमस्टे, जैविक कृषि, उद्यानिकी, योग, आयुर्वेद, सुगंध खेती और स्थानीय उत्पादों में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपने गांव में अवसर तलाशें, अपने प्रदेश में संभावनाएं गढ़े और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण से विकसित भारत के संकल्प को साकार करें। उन्होंने विश्वविद्यालय की भी सराहना की। कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा को पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों, महिलाओं, कामकाजी व्यक्तियों, सैनिकों और वंचित वर्गों तक पहुंचाया है। आठ गांवों को गोद लेना, एक लाख से अधिक पुस्तकों का निशुल्क वितरण, हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम, फिन बोध एप और उत्तरा वाणी जैसी पहल शिक्षा के लोकतंत्रीकरण की मिसाल हैं।

 

डिग्री नहीं, जिम्मेदारी मिली है
राज्यपाल ने कहा कि हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण सतत विकास की अनिवार्य शर्त है। युवाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की भूमिका को भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला बताया। शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महिला ही परिवार की शक्ति है। अंत में राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा - सफलता मिलने पर विनम्र रहें, चुनौतियों के सामने कभी हार न मानें, माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहें। ज्ञान को कर्म से, सामर्थ्य को सेवा से और व्यक्तिगत सफलता को राष्ट्रहित से जोड़ें। यही आपकी शिक्षा की सार्थकता होगी।

 

14,857 शिक्षार्थियों को दी गई उपाधियां
कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि सत्र 2025-26 में 14,857 शिक्षार्थियों को उपाधियां दी गईं। आठ शोधार्थियों को शोध उपाधि और 36 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिले। इनमें 30 विश्वविद्यालय, दो कुलाधिपति और चार प्रायोजित पदक शामिल हैं। विश्वविद्यालय के 8 क्षेत्रीय और 144 अध्ययन केंद्र हैं, 94 कार्यक्रम चल रहे


यूओयू के 11वें दीक्षांत समारोह में युवाओं को दिया विकसित भारत-2047 का मंत्र
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उपाधि प्राप्त करने वाले युवाओं से राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।

बुधवार को यूओयू में समारोह में राज्यपाल ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक ''न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते'' का उल्लेख करते हुए कहा कि संसार में ज्ञान के समान पवित्र कुछ भी नहीं है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री या रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, विचार और व्यवहार को श्रेष्ठ बनाना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होगी, जब उसका लाभ समाज और राष्ट्र को मिले।

अपने संबोधन के दाैरान पलायन की चुनौती पर राज्यपाल ने कहा कि इसका स्थायी समाधान स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर विकसित करने में है। उत्तराखंड में पर्यटन, होमस्टे, जैविक कृषि, उद्यानिकी, योग, आयुर्वेद, सुगंध खेती और स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

युवाओं को अपने गांव और प्रदेश में ही इन अवसरों की तलाश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा स्थानीय संसाधनों और अपनी प्रतिभा के आधार पर नए अवसर तैयार करें। आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण ही विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। समारोह में उड़ान पत्रिका का विमोचन और प्राध्यापकों का सम्मान भी हुआ।

सभा को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के कार्यकारी समिति अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव, कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी और कुलसचिव खेमराज भट्ट ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट, कमिश्नर दीपक रावत, दायित्वधारी शंकर कोरंगा आदि माैजूद थे।

राज्यपाल का गुरुमंत्र

विद्यार्थियों को जीवन के लिए प्रेरित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सफलता मिलने पर हमेशा विनम्र रहें और चुनौतियों के सामने कभी हार न मानें। माता-पिता और गुरुजनों के प्रति सदैव कृतज्ञता का भाव रखें। अपने ज्ञान को कर्म से, सामर्थ्य को सेवा से और व्यक्तिगत सफलता को राष्ट्रहित से जोड़ें। यही उनकी शिक्षा की वास्तविक सार्थकता होगी।

हिमालय और पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवन का हिस्सा
राज्यपाल ने हिमालय और पर्यावरण संरक्षण को सतत विकास की अनिवार्य शर्त बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा और हिमालयी पारिस्थितिकी का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। युवाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है।

महिला सशक्तीकरण राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला

महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महिला ही परिवार और समाज की वास्तविक शक्ति है। महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी से ही राष्ट्र की प्रगति को नई दिशा मिल सकती है।

देवभूमि से दुनिया तक पहुंचे नशामुक्ति का संदेश : राज्यपाल
समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत के दाैरान राज्यपाल ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ क्षेत्रों में पढ़ने और उच्च उपाधियों की इच्छा रखने वालों के सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा प्राप्त करने के बाद समाज और देश के हित में कार्य कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed