Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर से देहरादून में 34 लाख की धोखाधड़ी, आढ़ती पर केस दर्ज

    Updated: Thu, 21 May 2026 12:33 PM (IST)

    देहरादून में एक सेवानिवृत्त यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर से व्यवसाय के नाम पर 34 लाख रुपये की ठगी की गई। पटेलनगर पुलिस ने आढ़ती महबूब अली और उसके सहयोगियो ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। आढ़ती ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर से व्यवसाय के नाम पर 34 लाख रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आढ़ती व उसके सहयोगियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    एसएसपी को दी तहरीर में सतेंद्र राणा निवासी अमन विहार चंद्रबनी पटेलनगर ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात थे। वर्ष 2024 में जिला बिजनौर से सेवानिवृत्त होने के बाद वह परिवार सहित देहरादून में आ गए और आरकेडिया ग्रांट में मकान बनाकर रहने लगे।

    मुनाफे का दिया लालच

    शिकायतकर्ता ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपना कुछ निजी कार्य करना चाहते थे तो उनकी मुलाकात महबूब अली निवासी प‌ट्टी हरनाम सिंह, पोस्ट आफिस सियाना, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश से हुई। महबूब अली निरंजनपुर सब्जीमंडी में फल एवं सब्जी का आढ़त का कार्य करता है। आरोपित ने कहा कि सब्जी एवं फल के आढ़त में अधिक मुनाफा होता है यदि इसमें धनराशि लगाते हो तो अच्छा मुनाफा होगा।

    शिकायतककर्ता ने बताया कि महबूब अली की बातों पर विश्वास कर उन्होंने 16 अक्टूबर 2024 से 28 मार्च 2025 के बीच कुल 34 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद महबूब अली ने आज तक उन्हें कोई धनराशि वापिस की है और ना ही कोई लाभांश दिया। अब आरोपित ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया है।

    खबरें और भी

    आरोपित महबूब अली ने शहजाद, इमरान, फरमान एवं एक अन्य व्यक्ति बादशाह जोकि महबूब अली का रिश्तेदार है, ने साजिश तहत धोखा देकर उनसे धनराशि हड़प ली।

    पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित महबूब अली, शहजाद, इमरान व फरमान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून: हिंदू वर्कर्स की नेम प्लेट पर था नाम, मुस्लिम वर्कर की नेम प्लेट थी खाली; लिखा जिहादी- जांच शुरू

    यह भी पढ़ें- देहरादून में ‘आतंक’ बने बिल्डर पर डबल एक्शन, छह माह तक देहरादून में एंट्री बैन