Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में पकड़ी गई 1.55 करोड़ रुपये की नकदी, हवाला की आशंका

    Updated: Fri, 15 May 2026 11:35 PM (IST)

    दून पुलिस ने चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र में पंजीकृत एक कार से 1.55 करोड़ रुपये की नकदी पकड़ी है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग पूछताछ कर रहा ...और पढ़ें

    देहरादून में इसी वाहन से पकड़ी गई डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी।

    देहरादून में इसी वाहन से पकड़ी गई डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दून पुलिस ने चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र में पंजीकृत एक कार से 1.55 करोड़ की धनराशि पकड़ी है। पुलिस ने कार में सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    कार सवार रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों से पूछताछ की। अब तक धनराशि को हवाला का माना जा रहा है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि कैंट कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राजेंद्र नगर, कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर महाराष्ट्र में पंजीकृत (एमएच 12 एक्सटी 3245) स्कार्पियो एन को चेकिंग के लिए रोका गया।

    MH No Car

    वाहन सवार व्यक्तियों की पहचान सतीश भाई निवासी तालुका विसनागर, जिला मेहसाणा, गुजरात, ठाकुर जसवंत संघ बनाजी निवासी ग्राम सेधा, तालुका चणसमा, जिला पाटन, गुजरात और सचिन पटेल निवासी ग्राम दीनप, थाना विसनागर, गुजरात के रूप में हुई।

    वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर चालक इधर-उधर की बातें करने लगा। चालक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वाहन में बड़ी मात्रा में नकदी होने की बात बताई, जोकि उसने वाहन के बीच और पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छिपाई थी।

    वाहन में नकदी होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर तत्काल सीओ सिटी व आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बने सीक्रेट केबिन से 1.55 करोड़ रुपये की नकदी प्राप्त हुई, जिसे कब्जे में लिया गया।

    पूछताछ में बरामद धनराशि के संबंध में वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने वाहन सवार व्यक्तियों से बरामद धनराशि के संबंध में जानकारी की गई तो वाहन चालक ने बताया कि धनराशि को वह बनारस से लेकर आया था, जो कि जसवंत की है।

    खबरें और भी

    आयकर विभाग की टीम कर रही पूछताछ

    बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम की ओर से तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही उनके पास से बरामद धनराशि का आकलन किया जा रहा है। प्रकरण में आयकर विभाग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन को सीज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- सिरसा में फर्जी फर्मों पर आयकर विभाग का शिकंजा, चार कारोबारियों पर रेड; खंगाले कई रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी: CA के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापामारी, किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं; सबूत जुटा रही टीम