Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्ममहत्या की, सुसाइड नोट में लिखा- 'मुझे माफ कर देना'

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 01:50 PM (IST)

    देहरादून के चंद्रबनी में नीट की तैयारी कर रही एक 24 वर्षीय युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    HighLights

    1. देहरादून में 24 वर्षीय नीट छात्रा ने की आत्महत्या

    2. सुसाइड नोट में खुद को परिवार पर बोझ बताया

    3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

    जागरण संवाददाता, देहरादून। चंद्रबनी क्षेत्र स्थित 24 वर्षीय युवती ने पंखें से लटककर खुदकुशी कर ली। वह नीट की तैयारी कर रही थी और हाल ही में भी उसने नीट का पेपर भी दिया था।

    युवती ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने लिखा कि मैं आप पर बोझ हूं। मुझे माफ कर देना। युवती पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन भिजवाया। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

    विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी रिया

    मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम से पटेलनगर कोतवाली को सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में एक युवती दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो देखा कि युवती पंखे से लटक रही थी। मृतक की पहचान रिया निवासी चंद्रबनी के रूप में हुई है।

    पूछताछ में स्वजनों ने बताया कि रिया पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटनास्थल को पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में पान विक्रेता के सुसाइड केस में विजिलेंस टीम पर मुकदमा, JE दीपक कुमार समेत तीन नामजद

    यह भी पढ़ें- राजस्थान: नीट परीक्षा से पांच दिन पहले छात्र ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट