देहरादून में युवतियों संग मुस्लिम युवक पकड़ा, जिस्मफरोशी का आरोप में की पिटाई
देहरादून में बजरंग दल के सदस्यों ने दो युवतियों को ले जा रहे एक मुस्लिम युवक को रोका और पीटा। युवक पर युवतियों को जिस्मफरोशी के लिए ले जाने का आरोप है ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। दो युवतियों को लेकर जा रहे कार चालक को बजरंग दल के सदस्यों ने जीएमएस रोड पर घेर दिया। इस दौरान कुछ लोगों से बुरी तरह पीट दिया।आरोप है कि युवक दोनों युवतियों को एस्कार्ट सर्विस के लिए लेकर जाकर रहा था। पूछताछ करने के बाद युवक को पुलिस के हवाले किया गया।
बजरंग दल की टीम को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक दो हिन्दू युवतियों को एस्कार्ट सर्विस के लिए लेकर जा रहा है। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
किसी तरह कार को जीएमएस रोड पर रोका गया। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने कार का पीछे का शीशा तोड़ दिया और युवक को कर से उतारकर पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि युवक दो दिन से युवतियों को अपने साथ घुमा रहा था और उनसे एस्कॉर्ट सर्विस करवा रहा था। मौके पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस युवक को अपने साथ लेकर चली गई। युवक से पूछताछ की जा रही है।