सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Stuck In Jam

बाजार में पल-पल लग रहे जाम से राहगीर परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar Stuck In Jam
बागेश्वर के माल रोड में लगे जाम में फंसे वाहन और राहगीर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय की सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण आए दिन लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संकरी सड़कें और पार्किंग का समुचित प्रबंध नहीं होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम के कारण व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

शुक्रवार को भी नगर के माल रोड, सरयू पुल, पिंडारी मार्ग आदि स्थानों पर कई बार जाम के हालात बने। जाम के कारण पैदल चलने वालों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। दूर दराज से आए लोगों को जाम के कारण अपने जरुरी काम निपटाने में देरी हुई। वहीं स्कूली बस भी जाम में फंसी रहने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, नगर में पार्किंग का अब तक समुचित प्रबंध नहीं होने से सड़कों के किनारे दोपहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बाद इन वाहनों के कारण दुकान स्वामियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। दुकानों के आगे लगे वाहनों से भीतर-बाहर जाने का रास्ता तक बाधित हो जाता है। हालांकि नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस तैनात है, लेकिन जाम खुलवाने के लिए जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इधर, नगरवासियों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed