Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Good News : 56 स्थानों का सुधार करते हुए आइआइटी बीएचयू पहुंचा 510वें पायदान पर

    By shailesh asthanaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 20 Jun 2026 01:55 PM (IST)

    आइआइटी बीएचयू ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 56 पायदान की बड़ी छलांग लगाकर 510वां स्थान प्राप्त किया है। संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर 1 ...और पढ़ें

    आइआइटी बीएचयू ने क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2027 में लगाई बड़ी छलांग, पहुंचा 510वें पायदान पर।

    आइआइटी बीएचयू ने क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2027 में लगाई बड़ी छलांग, पहुंचा 510वें पायदान पर।

    HighLights

    1. आइआइटी बीएचयू क्यूएस रैंकिंग में 56 पायदान ऊपर चढ़ा।

    2. राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्थानों में 12वां स्थान प्राप्त किया।

    3. संस्थान का लक्ष्य आगामी रैंकिंग में शीर्ष 500 में शामिल होना।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में आइआइटी बीएचयू ने इस बार बड़ी छलांग लगाई है। संस्थान पिछले वर्षों की अपेक्षा 56 पायदान ऊपर चढ़ते हुए 566 से बढ़कर 510वें पायदान पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी संस्थान ने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए भारतीय संस्थानों में 14वें स्थान से आगे बढ़कर 12वां स्थान प्राप्त किया है।

    संस्थान का कुल स्कोर 29.3 से बढ़कर 32.1 हो गया है, जो विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों में हुई उल्लेखनीय प्रगति का परिणाम है। संस्थान ने पहली बार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में 651–700 बैंड में स्थान प्राप्त किया था और अब यह निरंतर सुधार करते हुए 510वीं रैंक तक पहुंच गया है।

    इस बार संस्थान ने कई महत्वपूर्ण मानकों पर उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। सस्टेनेबिलिटी स्कोर 48.3 से बढ़कर 58.4 हुआ है तो रोजगार प्रदाता प्रतिष्ठा का अंक 19.4 से बढ़कर 28.7 हो गया है। एकेडमिक रेपुटेशन स्कोर 10.3 से बढ़कर 15.2 तो इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क स्कोर भी 30.5 से बढ़कर 30.9 हो गया, जो अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोगों के विस्तार का संकेत है।

    क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 का मूल्यांकन एकेडमिक रेपुटेशन (30%), सिटेशंस प्रति फैकल्टी (30%), रोजगार प्रदाता प्रतिष्ठा (20%), रोजागर परिणाम (15%), शिक्षक-छात्र अनुपात (15%), इंटरनेशनल फैकल्टी नेटवर्क (5%), इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क (5%), इंटरनेशनल स्टूडेंट्स रेशियो (5%) तथा सस्टेनेबिलिटी(5%) जैसे मानकों के आधार पर किया जाता है।

    खबरें और भी

    संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि यह सफलता संस्थान के संपूर्ण परिवार फैकल्टी, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, पूर्व छात्रों तथा शोध समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमने उत्कृष्टता बनाए रखने और प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए लगातार कार्य किया है। यह वैश्विक मान्यता हमें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।

    बताया क‍ि हमारा लक्ष्य आगामी रैंकिंग चक्रों में आइआइटी बीएचयू को विश्व के शीर्ष 500 संस्थानों में शामिल कराना है। इंस्टीट्यूट रैंकिंग समिति के उपाध्यक्ष प्रो. विकास कुमार दुबे ने कहा कि विश्व स्तर की अत्यंत प्रतिस्पर्धी रैंकिंग प्रणाली में 56 स्थानों का सुधार संस्थान की निरंतर प्रगति का स्पष्ट प्रमाण है। विशेष रूप से रोजगार प्रदाता प्रतिष्ठा, शैक्षिक प्रतिष्ठा तथा सस्टेनेबिलिटी जैसे मानकों में हुई उल्लेखनीय वृद्धि संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और अनुसंधान योगदानों को मिल रही वैश्विक मान्यता को दर्शाती है।