{"_id":"610c47818ebc3e88e3466292","slug":"preparation-for-the-third-wave-a-system-to-produce-1515-liters-of-oxygen-per-minute-sambhal-news-mbd3982850164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारी, प्रति मिनट 1515 लीटर ऑक्सीजन बनाने की व्यवस्था फिलहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारी, प्रति मिनट 1515 लीटर ऑक्सीजन बनाने की व्यवस्था फिलहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी करने में जुटा हुआ है। ऑक्सीजन जनरेटर के लिए बिजली की दुरुस्त व्यवस्था की जा रही है। कनेक्शन का लोड बढ़वाया जा रहा है। साथ ही बिजली न आने की दशा में बिजली के जनरेटर लगाए जाने की तैयारी है। यह व्यवस्था कोविड अस्पतालों में की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। अभी जो ऑक्सीजन जनरेटर लगाए जा रहे हैं उनसे एक मिनट में 1515 लीटर ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा सकती है। जिला अस्पताल और कैला देवी में 500-500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाने वाले जनरेटर लगाए गए हैं। यह व्यवस्थाएं संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर की जा रही हैं।
संभल जिला अस्पताल और कैला देवी में 500-500 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन बनाने वाले जनरेटर लगाए जा चुके हैं। असमोली सीएचसी में 335 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाने वाला जनरेटर लगा है। जबकि नरौली और चंदौसी सीएचसी में 90-90 लीटर ऑक्सीजन बनाने वाले जनरेटर लगे हैं। इन जनरेटर को लगातार बिजली मिलती रहे, इसके लिए बिजली के कनेक्शन का लोड बढ़वाया जा रहा है और बिजली बनाने वाले जनरेटर लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जनरेटर लगाने के लिए टेंडर निकाला जा चुका है। यह टेंडर प्रक्रिया 6 अगस्त को पूरी हो जाएगी। माना जा रहा है एक सप्ताह के अंदर इन सभी अस्पताल में बिजली बनाने वाले जनरेटर लग जाएंगे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि जिले में संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारी की जा रही है।
136 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था है। 50 बेड अतिरिक्त हैं। जरूरत पड़ने पर बेड और बढ़ाए जा सकते हैं। फिलहाल ऑक्सीजन जनरेटर चलाने के लिए बिजली और बिजली जनरेटर की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है