{"_id":"57ed581c4f1c1b073d5770ba","slug":"mother-daughter-died-from-the-collision-of-container","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से मां-बेटी की मौत
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज हाइवे पर कंटेनर ने सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ड्राइवर कंटेनर मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
बरेली जिले के दवेरनिया क्षेत्र के गरगईया बकेनिया गांव निवासी शरीफ अहमद मजदूरी करते थे। गुरुवार को वह बाइक से पत्नी शबीना (24) को दवा दिलाने सितारगंज जा रहे थे। शबीना की गोद में नौ माह की बेटी अल्फिया भी थी। सितारगंज हाइवे पर बड़ेपुरा गौंटिया के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शबीना और मासूम अल्फिया की मौके पर ही मौत हो गई। शरीफ अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने घायल शरीफ को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एसओ चंद्रप्रकाश शुक्ल ने बताया कि शरीफ के घरवालों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। कंटेनर कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।