सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Crime Farmer was killed by attacking with a sharp weapon, three accused arrested

Mau Crime: इतनी सी बात पर धारदार हथियार से हमला कर किसान की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके पर पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Jul 2023 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau Crime: दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी हरीकेश यादव 55 पुत्र देवशरण और गांव के विजई सिंह पड़ोसी है।दोनों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। रविवार की सुबह विजई सिंह और भगत सिंह, गिरिजा सिंह, रामकरन सिंह और राजन द्वारा इसी जमीन पर नाली बनाने के लिए खोदाई का काम सुबह दस बजे किया जा रहा था।

Mau Crime Farmer was killed by attacking with a sharp weapon, three accused arrested
Mau Crime: इतनी सी बात पर धारदार हथियार से हमला कर किसान की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में रविवार की सुबह नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर नाराज दूसरे पक्ष के पांच लोगों ने एक अधेड़ पर धारदार हथियार तथा लाठी डंडे से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसबीच परिजनों ने घायल को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर सुबह के समय दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर एसपी, सीओ तथा दोहरीघाट एसओ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है,जबकि तीन आरोपी घटना के बाद फरार हो गए है।


यह भी पढ़ें- Sawan Special: काशी में 13 सौ वर्षों से विराजमान हैं सुमंतेश्वर महादेव, दर्शन मात्र से कभी नहीं होती धन की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी हरीकेश यादव 55 पुत्र देवशरण और गांव के विजई सिंह पड़ोसी है।दोनों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। रविवार की सुबह विजई सिंह और भगत सिंह, गिरिजा सिंह, रामकरन सिंह और राजन द्वारा इसी जमीन पर नाली बनाने के लिए खोदाई का काम सुबह दस बजे किया जा रहा था। जैसे ही इसकी हरीकेश यादव को हुई तो उसने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध जताया। जहां दोनों पक्षों में बात बढ़ गई, इसबीच कहासुनी विवाद में बदल गया, जहां पांचों आरोपियों ने एक राय होकर हरीकेश यादव पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।

विज्ञापन

Mau Crime Farmer was killed by attacking with a sharp weapon, three accused arrested
घटनास्थल पर मौजूद आस पास के लोग - फोटो : अमर उजाला

इस हमले में हरीकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, हरीकेश के परिवार के दूसरे सदस्य तथा ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी भाग निकले। वहीं घटना के बाद परिजन घायल को लेकर दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गांव में हत्या की जानकारी मिलने पर एसरी अविनाश पांडेय, एएसपी महेश सिंह अत्री, घोसी सीओ उमाशंकर उत्तम और दोहरीघाट एसओ राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

बीस साल पुराना है विवाद 
मऊ।घटना के बाद लोग आपस में बात चीत करते रहे कि दो दशक पुराना विवाद आज खूनी संघर्ष में बदल गया। दबी जुबान में लोगों ने बताया कि बीस साल पहले विवादित जमीन को मृतक के पिता देवशरण द्वारा 30 हजार रपये में विजई सिंह से मौखिक तौर पर खरीदा गया है, लेकिन लिखापढ़ी न होने से यह मामला विवादित हो गया। जमीन को कब्जा को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी कई बार हो चुकी है। वहीं घटना से मृतक की पत्नी जानकी देवी और बेटे धनज्जय, मृत्युंजय, अनंदजय, कृत्युजंय और बेटी सुष्मिता का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed