{"_id":"5d77f9c28ebc3e01431bfdd7","slug":"jalsaji-from-peshkar-mathura-news-agr4051331150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजे पंचम के पेशकार को लगी 85 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजे पंचम के पेशकार को लगी 85 हजार की चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथुरा। अभी तक एटीएम का पिन कोड पूछकर जालसाजी करने वालों ने अपना तरीका बदल दिया है। अब रिश्तेदार या फिर आपके करीबी की आवाज बनाकर आपको चपत लगा सकते हैं। ऐसा ही कुछ एडीजे पंचम (गैंगस्टर कोर्ट) केे पेशकार के साथ हुआ। पेशकार की बहन का देवर बनकर जालसाज ने करीब 85 हजार रुपये की चपत लगा दी। यह मामला थाना सदर बाजार में दर्ज कराया गया है।
महाविद्या कॉलोनी निवासी अभिषेक शर्मा एडीजे पंचम (गैंगस्टर कोर्ट) में पेशकार हैं। पेशकार की मानें तो सोमवार को उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनकी बहन का देवर बोल रहा हूं। मैं कनाडा में फंस गया हूं और मेरा एटीएम ब्लॉक हो गया है। पेशकार ने विश्वास इसलिए कर लिया कि आवाज बिल्कुल बहन के देवर की लगी।
पेशकार ने दो बार में करीब 85 हजार की रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी। धनराशि ट्रांसफर करने के बाद बहन के देवर पर बताने के लिए फोन किया तो वह बंद मिला। पेशकार को शक हुआ। दूसरे मोबाइल नंबर पर फोन किया तो बहन के देवर ने ऐसा किसी भी घटना से इंकार कर दिया। पेशकार ठगी का शिकार हुआ तो आनन-फानन में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा महाविद्या कॉलोनी का एक व्यक्ति से आवाज बनाकर 5700 रुपये की ठगी की गई।