{"_id":"6b015e5e45139145e60ec7c7","slug":"groom-s-father-murdered-during-wedding-night-couple-takes-seven-vows-in-mourning-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के पिता की हत्या: शादी में रात को खूनी खेल, सुबह गमगीन माहौल में हुए सात फेरे; फिर हुईं विदाई की रस्में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूल्हे के पिता की हत्या: शादी में रात को खूनी खेल, सुबह गमगीन माहौल में हुए सात फेरे; फिर हुईं विदाई की रस्में
Sat, 21 Nov 2026 02:33 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:33 PM IST
सार
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में बेटे की शादी में शामिल होने आए 62 वर्षीय ओमप्रकाश की रात में हत्या कर दी गई। इस घटना से शादी समारोह में मातम छा गया, लेकिन परिजनों ने शनिवार सुबह गमगीन माहौल में दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे संपन्न कराए।
विज्ञापन
शादी हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के बसई गांव में एक शादी समारोह उस समय गमगीन माहौल में बदल गया, जब बारात में शामिल होने आए 62 वर्षीय ओमप्रकाश की देर रात हत्या हो गई। रात में हुई इस सनसनीखेज घटना के बावजूद परिजनों ने सुबह दूल्हा-दुल्हन के विवाह की रस्में पूरी कराईं और दोनों को सात फेरों के बंधन में बांधा।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के बसाई बसगोई निवासी ओमप्रकाश अपने बेटे अरविंद की शादी में शामिल होने के लिए बसई गांव आए थे। बारात का कार्यक्रम सब्जी मंडी के पीछे चल रहा था। इसी दौरान उनके दामाद सुखवीर पर हमला कर हत्या करने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि ससुर और दामाद के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
रात में हुई इस घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों के माहौल में मातम छा गया। परिवार के सामने एक ओर 62 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत का दुख था, वहीं दूसरी ओर विवाह की रस्में भी पूरी करनी थीं। ऐसे में शनिवार सुबह परिजनों ने दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराकर विवाह की परंपरा संपन्न कराई। एक ही घर में रातभर जहां हत्या की घटना का दुख पसरा रहा, वहीं सुबह शहनाई और विवाह की रस्मों के बीच दूल्हा-दुल्हन ने नए जीवन की शुरुआत की।