Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोहिया पार्क का 4.32 करोड़ से कायाकल्प, मंत्री जयवीर सिंह करेंगे मैनपुरी में शिलान्यास

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 02:23 PM (IST)

    मैनपुरी का लोहिया पार्क जल्द ही 4.32 करोड़ रुपये की लागत से नया रूप लेगा, जिसका शिलान्यास पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज करेंगे। ...और पढ़ें

    लोहिया पार्क।

    लोहिया पार्क।

    HighLights

    1. लोहिया पार्क का 4.32 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प।

    2. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास।

    3. अन्य मंदिरों और पार्कों का भी होगा शिलान्यास व लोकार्पण।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। शहर का लोहिया पार्क जल्द ही बदला हुआ नजर आएगा। पर्यटन विभाग द्वारा इस पार्क का 4.32 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से बजट मंजूर किया गया है। आज शनिवार को पार्क में पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री करेंगे पार्क में होने वाले विकास कार्याें का शिलान्यास

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने शहर के लोहिया पार्क के सुंदरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव पर 432 लाख 31 हजार रुपये का बजट मंजूर कर दिया। इसमें 42 लाख रुपये से विकास और पब्लिक सुविधाओं के क्षेत्र में काम होगा। डेढ़ लाख से अधिक के बजट से सेप्टिक टैंक बनाए जाएंगे। 50 लाख से अधिक रुपये फ्लोरिंग का काम होगा। 112.89 लाख रुपये से एक्सटर्नल साइट, 21 लाख रुपये से फव्वारे लगाए जाएंगे।

    छह लाख रुपये से वेट पैटर्न फाउंटेन बनेंगे, 33 लाख रुपये से हार्टिकल्चर और लैंडस्कैप क्षेत्र में काम होगा। टूरिस्ट सुविधाओं के दृष्टिगत बेंच, डस्टबिन, प्लेस, साइनेज, बिजली काम के लिए भी 24 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- आगरा Metro को मिलेगी रफ्तार: PM Modi कानपुर मेट्रो के साथ ताजनगरी के स्टेशनों कर सकते हैं लोकार्पण, तैयारी तेज

    अन्य मंदिरों के कार्याें का भी होगा शिलान्यास-लोकार्पण

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 116.25 लाख रुपये की लागत से आवास विकास कालोनी में बीएसएनएल कार्यालय के सामने स्थित पार्क, 140.6 लाख रुपये से सती माता मंदिर दौलतपुर, 103.7 लाख रुपये से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर टिंडौली के कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे। शहर के नारदानंद ऋषि आश्रम का लोकार्पण भी कराया जाएगा। यहां 139.59 लाख रुपेय की लागत से विकास कार्य और सुंदरीकरण कराया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन में ई रिक्शा और ऑटो के लिए नए नियम लागू, बीस हजार का जुर्माना