Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ : यूपी के 45847 युवाओं और 3943 नियोक्ताओं के बैंक खातों में भेजी प्रोत्साहन राशि, बांटे नियुक्ति पत्र

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 11:06 PM (IST)

    प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत यूपी के 45,847 युवाओं के खातों में 25.24 करोड़ रुपये और 3,943 नियोक्ताओं को 1.22 अरब रुपये से अधिक की प्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 45,847 युवाओं के खातों में 25.24 करोड़ रुपये भेजे गए।

    2. 3,943 नियोक्ताओं को 1.22 अरब से अधिक प्रोत्साहन राशि मिली।

    3. उप मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री ने 46 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत प्रदेशभर के 45847 युवाओं के बैंक खातों में 25 करोड़ 24 लाख रुपये भेजा गया है। 3943 नियोक्ताओं को एक अरब 22 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन धनराशि पहुंच गई है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह का शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लाइव प्रसारण हुआ।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं व नियोक्ताओं के बैंक खातों में धनराशि भेजी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व श्रम मंत्री अनिल राजभर ने नौ संस्थाओं में पहली बार रोजगार पाने वाले 46 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा।

    जुपिटर सभागार में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत रोजगार पाने वालों को नियुक्ति पत्र बांटते हुए उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा है कि पहले हाथों-हाथ पैसा बांटा जाता था, धन जितने हाथों में पहुंचता घटता जाता था।

    नियोक्ताओं के खाते में भेज रहे पैसे

    उस समय किसी ने सोचा नहीं था कि ऐसी भी सरकार आएगी जो एक-एक पाई लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को सम्मान निधि बैंक खाते में भेजते आए हैं और अब युवाओं को रोजगार देने की खातिर फिर नियोक्ताओं के खाते में धन भेज रहे हैं।

    उन्होंने कहा, देश में 2014 के बाद से आमूलचूल परिवर्तन हुआ है।युवाओं का कौशल विकास कराकर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। प्रदेश के हर जिले में मशहूर उत्पाद तैयार हो रहे हैं। यूपी तेजी से आगे बढ़ते हुए सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है।

    खबरें और भी

    श्रम मंत्री अनिल राजभर ने क्या कहा?

    श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा, उत्तर प्रदेश के विकसित होने पर ही देश विकसित होगा।इसीलिए डबल इंजन सरकार यूपी को ग्रोथ इंजन बनाने में जुटी है। प्राइवेट सेक्टर में रोजगार देना बड़ी चुनौती रहा है, क्योंकि वहां समस्याएं होने के साथ ही संसाधन कम थे। ऐसे में सरकार ने युवाओं की बेहतरी के लिए नियोक्ताओं को प्रोत्साहन राशि और पहली बार रोजगार पाने वालों को 15 हजार रुपये देने का निर्णय लिया है।

    समारोह में सांसद अशोक कुमार रावत, डा. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह, प्रमुख सचिव श्रम डा. एमके सन्मुगा सुंदरम, श्रम आयुक्त मार्कडेय शाही, उदय बख्शी उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अश्विनी कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।