योग दिवस पर बनेगा नया कीर्तिमान, यूपी में 21 जून को 1.42 करोड़ से ज्यादा स्कूली बच्चे करेंगे योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को उत्तर प्रदेश के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.42 करोड़ छात्र-छात्राएं योगाभ्यास करेंगे। ...और पढ़ें
-1781948396896_m.webp)
एआई जेनेरेटेड तस्वीर
HighLights
1.42 करोड़ छात्र-छात्राएं करेंगे सामूहिक योगाभ्यास।
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 78 हजार छात्राएं भी शामिल।
शिक्षक, अभिभावक भी योग कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रदेश के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1.42 करोड़ छात्र-छात्राएं योगाभ्यास करेंगे। इसके साथ ही 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 78 हजार से अधिक छात्राएं भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगी।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। गांव से लेकर शहर तक विद्यालय परिसर योग और स्वास्थ्य के संदेश से गूंजेंगे। आयुष मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
कार्यक्रम के प्रभावी संचालन और निगरानी के लिए शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। योग दिवस पर विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और योग के महत्व से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी जाएगी।