{"_id":"6133705f8ebc3e494b23cbad","slug":"farmer-robbed-1-5-lakh-after-beating-father-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में किसान पिता-पुत्र को बंधक बनाकर मारपीट, डेढ़ लाख लूटे, 18 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में किसान पिता-पुत्र को बंधक बनाकर मारपीट, डेढ़ लाख लूटे, 18 पर केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Sep 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार
कोखराज कोतवाली के पिपरहटा निवासी कृष्ण चंद्र पटेल किसान है। इन दिनों वह क्षेत्र के किसानों से सब्जी खरीदकर मुंडेरा मंडी में बेचने का काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम कृष्णचंद्र अपने बेटे विकास पटेल के साथ इलाके के शोभना गांव में सब्जी इकट्ठा करने गया था।
लूट
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोखराज कोतवाली के शोभना गांव में बृहस्पतिवार की रात दबंगों ने किसान पिता-पुत्र को बंधक बना कर डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। पिता-पुत्र के विरोध करने पर उन्हें मारापीटा गया। मामले की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व 15 अज्ञात समेत 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कोखराज कोतवाली के पिपरहटा निवासी कृष्ण चंद्र पटेल किसान है। इन दिनों वह क्षेत्र के किसानों से सब्जी खरीदकर मुंडेरा मंडी में बेचने का काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम कृष्णचंद्र अपने बेटे विकास पटेल के साथ इलाके के शोभना गांव में सब्जी इकट्ठा करने गया था।
इसी समय वहां पहले से ही मौजूद रहे शोभना निवासी धर्मराज, योगेश और सुरेश ने 15 अन्य अज्ञात लोगों के साथ लेकर उन्हें बंधक बना लिया। आरोप है कि दबंगों ने किसान के पास रहे डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उन्हें मारा पीटा गया। दबंगों के चंगुल से छूटे पीड़ित पिता-पुत्र ने कोखराज कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले में तीन नामजद व 15 अज्ञात समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुट गई है।