अजब-गजब! कन्नौज में तीन सवारी की क्षमता वाले ऑटो में बैठा लिए 18 लोग, पुलिस भी रह गई दंग
कन्नौज में तीन सवारी की क्षमता वाले ऑटो में 18 यात्रियों को बैठाने पर यातायात दारोगा ने 9700 रुपये का जुर्माना लगाया। ...और पढ़ें

HighLights
तीन सवारी क्षमता वाले ऑटो में 18 यात्री मिले।
यातायात दारोगा ने ऑटो पर 9700 रुपये का जुर्माना लगाया।
यात्रियों की सुरक्षा हेतु अभियान चलाने का निर्देश।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। केवल तीन सवारियां बैठाने की क्षमता वाले आटो में 18 सवारियां देख पुलिस दंग रह गई। यातायात दारोगा ने इस ऑटो पर 9700 रुपये का जुर्माना ठोंका है।
चालक ने ऑटो में आगे, बीच में और पीछे का पर्दा हटाकर सीट बनवाकर उसमें भी सवारियां बैठाई थीं। यातायात दारोगा आफाक खान ने बताया कि नियमानुसार आटो में चालक और तीन सवारियां होनी चाहिए।
वाहन चेकिंग के दौरान कन्नौज से तिर्वा सवारियां भरकर जा रहे आटो को रोका गया। उसमें चालक व 18 सवारियां मिलीं। सवारियों में अधिकांश महिलाएं व बच्चे शामिल थे।
चालक मुकेश ने बताया कि आटो किराये पर चलाता है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ रोजाना अभियान चलेगा। सीओ यातायात कुलवीर सिंह को इस अभियान की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।