{"_id":"5c3b793fbdec22731d1009fa","slug":"31547401535-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री मालिक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री मालिक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र में संचालित सनमाइका फैक्ट्री के मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान माल की धमकी देने के मामले में फैक्ट्री मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सनमाइका फैक्ट्री के मैनेजर मान सिंह पुत्र बालू सिंह निवासी जिला झुंझुन राजस्थान ने बताया कि 10 जनवरी को फैक्ट्री के कर्मचारी केशव के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने केशव से मालिक से बात कराने को कहा। केशव ने मना किया तो अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। बताया कि इसके बाद परेशान कर्मचारी ने फैक्ट्री के मालिक अशोक कुमार निवासी गोरखपुर को पूरे मामले की जानकारी दी। मालिक अशोक कुमार ने कर्मचारी से नंबर लेकर बात की। जिस पर फोन उठाने वाले ने खुद को माफिया बताया और फैक्ट्री मालिक से रंगदारी में 24 घंटे के अंदर 20 लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। मान सिंह ने बताया कि इसके बाद 11 व 12 जनवरी को आरोपी ने कई बार फोन व मैसेज कर कंपनी मालिक को धमकाया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।