सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विधायक के निरीक्षण में शिक्षक नदारद, हेडमास्टर निलंबित

विधायक के निरीक्षण में शिक्षक नदारद, हेडमास्टर निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 06 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विधायक के निरीक्षण में शिक्षक नदारद, हेडमास्टर निलंबित
demo pic - फोटो : file
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल बुधवार की सुबह (9:10 बजे) अचानक पुराना गोरखनाथ वार्ड में स्थित नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान विद्यालय में न तो कोई शिक्षक मिला और न ही कर्मचारी। बच्चे भी महज 11 ही थे। एक छात्रा बर्तन मांजते नजर आई। विधायक ने तत्काल बीएसए को फोन कर इसकी जानकारी दी। आनन फानन में बीएसए ने हेडमास्टर अलीमुल्लाह को निलंबित कर दिया, जबकि सहायक अध्यापक मीना खातून और अफसाना बेगम का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया।

नगर विधायक ने नगर शिक्षा अधिकारी ब्रह्मचारी शर्मा से भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि विद्यालय में 104 बच्चे पंजीकृत हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन औसतन 89 बच्चों के मिड डे मील के लिए धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में शिक्षिका गायब, एक को मिली शाबासी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को दोपहर बाद 2:40 बजे कैंपियरगंज क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय पर कार्यरत सहायक अध्यापक अर्चना वर्मा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने उनका वेतन अगले आदेश तक रोकने को कहा। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर की व्यवस्था पर संतोष जताया, वहां काजल गुप्ता व शिक्षामित्र वंदना पढ़ाते हुए मिलीं। बीएसए ने अर्चना श्रीवास्तव को विद्यालय के खाता संचालन की भी जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed