Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में जालसाजों ने कॉलेज प्रिंसिपल का वॉट्सएप किया हैक, असिस्टेंट प्रोफेसर से 25 हजार ठगे

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 01:49 PM (IST)

    साइबर ठगों ने राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर एक असिस्टेंट प्रोफेसर से 25 हजार रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. प्राचार्य का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर ठगी की गई।

    2. असिस्टेंट प्रोफेसर से 25 हजार रुपये ठगे गए।

    3. फोन-पे स्कैनर से पैसे ट्रांसफर करवाए गए ठगों द्वारा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। साइबर ठगों ने राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य का वाट्सएप अकाउंट हैक कर असिस्टेंट प्रोफेसर से 25 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने प्राचार्य के नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर मदद के नाम पर रुपये मांगे और फोन-पे स्कैनर भेजकर रकम ट्रांसफर करा ली।

    रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के वसुंधरा एन्क्लेव निवासी डा. रजनीश कुमार शुक्ल, जो कुशीनगर के सकुरौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, ने बताया कि बुधवार दोपहर उन्हें बस्ती के कप्तानगंज स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्येंदु द्विवेदी के नाम से वाट्सएप संदेश मिला।

    संदेश में 25 हजार रुपये आनलाइन भेजने का अनुरोध किया गया और कहा गया कि यूपीआइ काम नहीं कर रहा है, शाम तक रकम लौटा दी जाएगी।

    प्राचार्य का नाम और प्रोफाइल देख स्कैनर पर 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बैंक खाते में लाभार्थी का नाम रिशू कुमार दिखाई दिया। तब ठगी की जानकारी हुई। इसी दौरान साइबर ठग ने एक और संदेश भेजकर अतिरिक्त 20 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच रामगढ़ताल थाना की साइबर सेल कर रही है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रिश्तों का खून, बेटे ने सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

    खबरें और भी