गोंडा में 621 मृतक और नौ सुहागिनें ले रही थीं निराश्रित पेंशन, वसूल करने की तैयारी
गोंडा में निराश्रित पेंशन योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जहां 621 मृत और 9 पुनर्विवाहित महिलाएं भी पेंशन का लाभ ले रही थीं। महिला कल्याण विभाग अब ...और पढ़ें

621 मृतक व नौ सुहागिनें ले रही थीं निराश्रित पेंशन।
HighLights
621 मृत लाभार्थियों को मिल रही थी पेंशन।
9 पुनर्विवाहित महिलाएं भी ले रहीं थीं लाभ।
महिला कल्याण विभाग करेगा पेंशन की वसूली।
संवाद सूत्र, गोंडा। जीवन के आधे सफर में पति का साथ छूट जाने के बाद निराश्रित होने से टूट चुकीं महिलाओं को सरकार से मिलने वाली मदद में भी अपात्रों ने सेंध लगा ली। 621 लाभार्थी ऐसी हैं,जिनके दुनिया छोड़ देने के बाद भी उनके बैंक खाते में पेंशन भेजी जा रही थी।
यही नहीं विधवा होने के बाद दुबारा विवाह कर सुहागिन बनीं नौ महिलाएं भी इसका लाभ ले रहीं हैं। निराश्रित पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन में गड़बड़ी मिलने के बाद अब महिला कल्याण विभाग फिर से इसकी जांच कराने में जुट गया है ,जिसके बाद उनका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जाएगा।
पति के निधन के बाद आजीविका के संकट से जूझ रही 68421 महिलाओं को सरकार हर माह एक हजार प्रति माह निराश्रित पेंशन दे रही है। यह सुविधा उनके लिए थी जो पति को खोने के बाद लाचार है लेकिन अब इनमें तमाम अपात्र शामिल हो गए हैं।
इन अपात्रों की छंटनी के लिए महिला कल्याण विभाग सत्यापन करा रहा है। बीडीओ की देखरेख में गांव-गांव जाकर पंचायत सचिव सत्यापन कर रहे हैं। इनमें अधिकांश लाभार्थियों के सत्यापन की जांच रिपोर्ट आ गई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार 621 लाभार्थियों की मौत हो चुकी है फिर भी उनके खाते में पेंशन की किस्त जा रही थी। यही नहीं झंझरी के केशवपुर पहड़वा की जूही समेत नौ ऐसी महिलाएं मिली हैं,जो अब सुहागिन हैं लेकिन,निराश्रित पेंशन की रकम ले रही हैं। ये वे महिलाएं हैं, जो पति को खोने के बाद अकेले जीवन नहीं काट पाईं और दुबारा शादी कर फिर से सुहागिन बन गईं लेकिन, निराश्रित पेंशन नहीं छोड़ा।
खबरें और भी
खंड विकास अधिकारियों के यहां से सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद महिला कल्याण विभाग इनकी दाेबारा जांच कराने जा रहा है, जिसके बाद इनका नाम लाभार्थी सूची से उड़ा दिया गया है। भेजी धनराशि की वसूली के लिए कार्यालय कर्मियों के साथ ग्राम पंचायत अधिकारियों को सुहागिनों के घर भेजकर निकाली गई धनराशि की वसूली की जाएगी।
निराश्रित पेंशन योजना के लाभार्थियों में नौ महिलाएं ऐसी मिली हैं, जो दोबारा शादी कर सुहागिन बन चुकी हैं फिर भी निराश्रित पेंशन ले रही हैं। इनकी पेंशन रोकते हुए इनका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है। 621 महिलाओं की मौत हो चुकी है फिर भी इनके खाते में पेंशन जा रही थी। दोबारा जांच के बाद इनका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जाएगा। -गौरव मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण।