सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 boys sank died

तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत, बच्ची को बचाया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
2 boys sank died
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत, बच्ची को बचाया

परिवारवालों ने शव को कब्जे में लेने से पुलिस को रोका, बाद में माने
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा दौलाकदम गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा दौलाकदम गांव में एक तालाब में डूबने से शनिवार को दो बालकों की मौत हो गई। जबकि डूब रही एक बच्ची को लोगों ने बचा लिया। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सीएचसी पर पहुंची पुलिस को परिवारवालों ने शव कब्जे में लेने से रोक दिया। काफी समझने के बाद परिवारवाले पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
पिपरा दौलाकदम गांव के सत्तन शर्मा का 12 वर्षीय बेटा लालू और गांव के ही राजीव प्रसाद का बेटा आदित्य (10) शनिवार की दोपहर गांव के बाहर एक तालाब में घोंघा पकड़ने गए थे। दोनों के साथ में आदित्य की छोटी बहन धनदेवी (9) भी थी। घोंघा पकड़ते हुए लालू फिसलकर तालाब के गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते हुए देखकर आदित्य ने बचाने का प्रयास किया। इससे वह भी डूबने लगा। यह देखकर किनारे खड़ी बहन धनदेवी भी आदित्य को बचाने के लिए उतर गई। तीनों डूबने लगे। इसी बीच कुछ लोगों की नजर पड़ी तो धनदेवी को किसी तरह बाहर निकाला। धनदेवी ने बताया कि अंदर दो और डूबे हुए हैं। लोगों ने अंदर गोता लगाकर दोनों बालकों को बाहर निकाला। दोनों को पास में ही सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने लालू और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही सीएचसी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, आंखों के सामने भाई आदित्य की मौत से धनदेवी बदहवास है। सूचना पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिवारवाले नाराज होने लगे। वे लोग नहीं चाहते थे कि बालकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने काफी समझाया तब परिवारवाले माने। लालू दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो बहनें भी हैं। वहीं, आदित्य अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहने हैं। बालकों की मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार धर्मवीर भारती भी पहुंचे थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि डूबने से दो बालकों की मौत हुई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed