{"_id":"5b9ffe1b867a557f60166b57","slug":"181537211931-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। वाराणसी मंडल के कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में नौगढ़ में होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। इसमें चंदौली सहित वाराणसी मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शिरकत करेंगे। बैठक के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी अधूरे कार्यों को पूरा कराने में जुट गए है। माना जा रहा है कि कमिश्नर किसी गांव का दौरा भी कर सकते हैं।
बैठक में मंडलीय अधिकारियों के अलावा जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी और चंदौली के डीएम से जिले में कराए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगे। साथ ही संबंधित जिलों के मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस कप्तान को भी समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण की स्थिति से अवगत कराएंगे। कमिश्नर के समीक्षा बैठक की सूचना आते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके मिश्रा ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर छह महिला चिकित्सकों की तैनाती कर दी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले में आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएमओ को फटकार सुनाते हुए कार्य में सुधार लाने को कहा था। बैठक के दौरान प्रत्येक सोमवार को पीपी सेंटर मुगलसराय की डॉक्टर शुभा कायल और बुधवार को डॉक्टर तस्लीम कैसर, शुक्रवार को डॉक्टर लीजा महाजन व गुरुवार को पीएचसी चकिया की डॉक्टर प्रियंका, मंगलवार को सीएचसी भोगवारे की डॉक्टर महिमा नाथ और शनिवार को डॉक्टर अनुरीता सचान को इलाज करने का निर्देश दिया गया है। सीएचसी नौगढ़ के अधीक्षक अवधेश पटेल ने बताया स्त्री रत्रेग संबंधित सेवाओं की नक्सल क्षेत्र में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए विभाग की ओर से महिला चिकित्सकों की अस्थाई तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन