Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में सोते समय 5 साल के मासूम को उठा ले गए जंगली जानवर, नोच-नोचकर मार डाला

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 03:00 PM (IST)

    भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र में सोते समय पांच वर्षीय पिंटू बनवासी को जंगली जानवरों ने उठा लिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    सुरियावां क्षेत्र के ग्राम बिसही( हरिहरपुर) में पांच वर्षीय वनवासी बालक को जंगली जानवर के काटने हुई मौत के बाद शाेक में डूबे स्वजन

    सुरियावां क्षेत्र के ग्राम बिसही( हरिहरपुर) में पांच वर्षीय वनवासी बालक को जंगली जानवर के काटने हुई मौत के बाद शाेक में डूबे स्वजन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के बिसही (हरिहरपुर) में मंगलवार की रात सोते समय पट्टर वनवासी के पांच वर्षीय पुत्र पिंटू बनवासी की जंगली जानवर उठा ले गए। उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

    औराई कोतवाली के उगापुर निवासी पट्टर वनवासी साल भर से पत्नी व बच्चे के साथ बसही में अपने फूफा फूलचंद वनवासी के यहां रह रहा था। मंगलवार की रात सभी घर के बाहर सो रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे पिंटू को जंगली जानवर उठाकर पास ही झाड़ी में खींच ले गए और नोचने लगे। उसकी चीख पुकार सुनकर पास में स्थित यादव परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो बालक को नोच रहे दो जानवर भाग निकले।

    पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग

    बालक के सिर व शरीर के कई हिस्सों को नोच लिया था। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां ले गए। जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

    हालांकि किसी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर परिजनों ने बुधवार को सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह पट्टर का इकलौता पुत्र था। मां संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। किसी प्रशासनिक अधिकारी एवं यहां तक की ग्राम प्रधान के भी मौके पर न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भदोही की मस्जिद में गलत नमाज पढ़ाने पर स्पष्टीकरण मांगने वाले व्यक्ति को भीड़ ने खदेड़ा और जमकर पीटा