Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly farmer suicide case FIR against VC krishna pal singh and others

किसान आत्महत्या प्रकरण: गोरखपुर विवि के कुलपति समेत चार नामजद, मृतक के बेटे की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 22 Nov 2026 12:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Nov 2026 12:03 PM IST
सार

बहेड़ी में किसान भगवान सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं वर्तमान में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति कृष्ण पाल सिंह समेत चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों की अन्य मांगों पर प्रशासन ने आश्वासन दिया है।  

विज्ञापन
bareilly farmer suicide case FIR against VC krishna pal singh and others
किसान भगवान सिंह की आत्महत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में किसान भगवान सिंह की आत्महत्या के तीसरे दिन रविवार को पुलिस ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के पूर्व एवं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. कृष्णपाल सिंह सहित चार नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुलपति की पत्नी रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस सिटी निवासी संजेश, मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के बडकली नेकपुर निवासी संजीव कुमार राठी, उत्तराखंड के पंतनगर की टीडीएस कॉलोनी निवासी अनुज कुमार भी नामजद आरोपियों में शामिल हैं। 

विज्ञापन



 
इनमें संजीव राठी को केपी सिंह का साला व अनुज को पंतनगर विश्वविद्यालय का कर्मचारी बताया जा रहा है। संजीव राठी रुद्रपुर में शिक्षक हैं और अपने परिवार के साथ वहीं पर रहते है। संजीव परिवार में इकलौते पुत्र हैं। उनकी चार बहनों की शादी हो चुकी है। दो माह पहले मां की मौत हुई थी, उस समय वह आए थे। वहीं, शाम को पुलिस की सुरक्षा के बीच किसान की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किसान आत्महत्या प्रकरण: शव घर में रखकर सुबह थाने कूच का एलान, गोरखपुर विवि के कुलपति के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे भाग सिंह एडवोकेट ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उनके पिता भगवान सिंह ने वर्ष 1995 में बहेड़ी क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में कृषि भूमि खरीदी थी। जमीन पर उनका परिवार काफी समय से काबिज है और वहीं उनका मकान बना हुआ है। राजस्व अभिलेखों में भी पिता का नाम दर्ज था। आरोपियों ने राजस्व अधिकारियों से सांठगांठ कर जमीन के संबंध में एकतरफा आदेश करा लिया। इसके बाद फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचना के जरिये जमीन का बैनामा करा लिया।

Trending Videos

bareilly farmer suicide case FIR against VC krishna pal singh and others
भगवान सिंह का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

जहरीला पदार्थ खाकर दी थी जान 
भाग सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने अधिकारियों के यहां कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इधर, आरोपियों की ओर से जमीन और मकान खाली करने का दबाव बनाया गया। जान से मारने और मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी गईं। इससे उनके पिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया और अपनी ससुराल उत्तराखंड के राजपुर पहुंच गए।

भाग सिंह के मुताबिक, वहां उन्होंने साले गुरमुख सिंह के सामने कहा कि कुलपति कृष्णपाल सिंह और उनके साथियों ने उन्हें बर्बाद कर दिया है और कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सुसाइड नोट लिखने की भी बात कही। इसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, भाग सिंह ने हस्तलिखित सुसाइड नोट और राजस्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही है। नामजद आरोपी संजीव राठी रुद्रपुर में अपने परिवार के साथ रहते है।

bareilly farmer suicide case FIR against VC krishna pal singh and others
मृतक भगवान सिंह के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण, छल-कपट, कूटरचना, आपराधिक षड्यंत्र और धमकी देने समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि सब कुछ कानूनी है। इसकी पुष्टि राजस्व और पुलिस विभाग से की जा सकती है। शासन-प्रशासन को भी पूरी सच्चाई पता है। आरोप लगाने वालों का उस जमीन पर कभी कोई स्वामित्व नहीं रहा। जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज मेरे पास हैं। लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। यह सब केवल दबाव बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed