सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trains canceled, passengers's Ruckus at the railway station

ट्रेनें रद, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 15 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Trains canceled, passengers's Ruckus at the railway station
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नहीं आने पर परेशान खड़े यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों ने ट्रेन न आने पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान यात्रियों की रेलवे कर्मचारियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। हंगामे की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाबुझाकर शांत किया।


बारिश के कारण यमुना का स्तर बढ़ गया है। इसके अलावा हथिनी कुंड बैराज से भी यमुना मेें पानी छोड़ा गया। जलस्तर पुरानी दिल्ली और शाहदरा के रेलमार्ग पर बीच लोहे के पुल तक आ गया। जिस कारण दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 14546 और शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 74026 रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910, 74021 आदि कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही। रविवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खडे़ यात्रियों ने ट्रेन न आने पर हंगामा किया। 
विज्ञापन


 यात्रियों का कहना था कि आए दिन इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहता है। जिस कारण आवागमन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हंगामे की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक पीके बोस मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाबुझाकर शांत किया। प्रकाश, आनंद, उत्तम, कपिल, दीपक, रोहताश, संजीव, कल्लू, इंतजार, आबिद, उस्मान, जावेद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed