फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five criminals planning a robbery arrested, three pistols and two handguns seized

Azamgarh News: डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल व दो तमंचे बरामद

Tue, 07 Jul 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five criminals planning a robbery arrested, three pistols and two handguns seized
गिरफ्तार डकैती के आरोपी। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। जहानागंज पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, दो अवैध तमंचे, नौ कारतूस और डकैती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। जहानागंज थाना प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात में गंभीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर में पांच लोग डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी करके रात लगभग 11.10 बजे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा निवासी अभिषेक यादव, आशीष चौहान, मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के जहानागंज निवासी अजय यादव, निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनाठ निवासी जयहिंद मौर्या और गोविंद यादव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, दो तमंचे, नौ कारतूस, एक कटर, पाइप हथौड़ी, लोहे की पाइप, जिस पर लोहे की चकरी लगी थी, तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गंभीरवन क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक यादव और आशीष चौहान के खिलाफ पहले से भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article