{"_id":"6a4d47f10c3533594f0ff168","slug":"a-teenage-girl-hanged-herself-using-a-scarf-from-the-exhaust-fan-in-the-restroom-of-a-one-stop-center-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-153181-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वन स्टॉप सेंटर के शौचालय में लगे एग्जॉस्ट फैन से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वन स्टॉप सेंटर के शौचालय में लगे एग्जॉस्ट फैन से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर किशोरी ने दी जान
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर में युवती की मौत के बाद मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी जानकारी लेते। श्रोत-सूचना का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सिधारी थाने से मात्र 300 मीटर दूर वन स्टॉप सेंटर में मंगलवार की भोर में एक किशोरी ने शौचालय में लगे एग्जॉस्ट फैन से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सेंटर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किशोरी के मानसिक तनाव में यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई गई है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को बुलाकर किशोरी का शव सौंप दिया गया।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे।
कुछ दिन पहले दोनों घर से बिना बताए लुधियाना चले गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को पांच जुलाई को खोज लिया था। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद थाने लाकर किशोरी की काउंसिलिंग कराई गई लेकिन परिजनों ने किशोरी को घर ले जाने से मना कर दिया था। परिजनों के मना करने पर किशोरी मानसिक तनाव में थी। इस पर नियमानुसार, किशोरी को सुरक्षा एवं देखभाल के लिए अस्थायी रूप से वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था।
एसपी ने बताया कि मंगलवार की भोर में किशोरी ने शौचालय में लगे एग्जॉस्ट फैन से दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। कुछ देर बाद जब एक और किशोरी वहां पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। उसने महिला आरक्षी को जानकारी दी। महिला आरक्षी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर के स्टॉफ को सूचना दी गई। सेंटर की मैनेजर सरिता पाल ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजा खुला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हतप्रभ रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीएम रविंद्र कुमार, एसपी डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे।