फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6 members of a gang stealing e-rickshaws arrested, 8 e-rickshaws and 36 batteries recovered

Azamgarh News: ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार, 8 ई-रिक्शा और 36 बैटरियां बरामद

Tue, 07 Jul 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
6 members of a gang stealing e-rickshaws arrested, 8 e-rickshaws and 36 batteries recovered
ई रिक्शा चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़।
विज्ञापन

जिले में लगातार हो रही ई-रिक्शा और बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह का राजफाश किया है।
कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से पुलिस ने 20 लाख रुपये कीमत की आठ चोरी की ई-रिक्शा, 36 बैटरियां और एक मास्टर-की बरामद हुई है। एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली और सिधारी थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से ई-रिक्शा चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं।

मामले की जांच के लिए एसपी ने टीम गठित की थी।
जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से मंगलवार को दोपहर एक बजे मोहटी घाट से मो. मिजान निवासी कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुबरहन खुर्द जल्लोपुर, अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव निवासी बिसौली कंधरापुर, विनोद जायसवाल निवासी खुरासो फूलपुर, योगेश्वर जायसवाल निवासी बदरका शहर कोतवाली, बृजेश गुप्ता निवासी मेढ़ी तहबरपुर और तबस्सुम निवासी दुबरहन खुर्द, कंधरापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी तबस्सुम मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के जिजौली गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed