पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Power supply disrupted for hours due to cable and pole shifting work

Ayodhya News: केबल और पोल शिफ्टिंग कार्य से घंटों बाधित रही बिजली

Mon, 06 Jul 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for hours due to cable and pole shifting work
अयोध्या। शहर के नियावां और लालबाग क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न कार्यों के चलते कई घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नियावां क्षेत्र में तेली टोला स्थित आई हॉस्पिटल के सामने 400 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाके में नई एबीसी केबल डालने का कार्य किया गया। दोपहर 12:20 बजे विभाग ने शाम छह बजे तक आपूर्ति सामान्य होने की सूचना दी थी। इसके बाद शाम सात बजे बिजली आई।
विज्ञापन


वहीं, लालबाग क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 33 केवी लाइन पर पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते बिजली गुल रही। इस दौरान क्षेत्र के लालबाग, अश्विनी पुरम कॉलोनी, वजीरगंज समेत अन्य इलाकों में शाम तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कुछ फीडरों को एक-एक घंटे बंद करके वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed