Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ambedkar Nagar News: पुल की मरम्मत के चलते बस्ती के लिए तय करनी होगी लंबी दूर, देना होगा ज्यादा किराया

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 08:59 AM (IST)

    अंबेडकरनगर में कलवारी-टांडा पुल की मरम्मत के चलते बस्ती जाने वाले यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। बसों का मार्ग बदलने से 55 किलोमीटर की दूरी बढ़ ग ...और पढ़ें

    कलवारी-टांडा पुल मरम्मत व निर्माण के चलते बस्ती के लिए तय करनी होगी लंबी दूरी। जागरण फोटो
    कलवारी-टांडा पुल मरम्मत व निर्माण के चलते बस्ती के लिए तय करनी होगी लंबी दूरी। जागरण फोटो

    HighLights

    1. कलवारी-टांडा पुल मरम्मत से मार्ग बदला |
    2. अकबरपुर-बस्ती किराया 89 से बढ़कर 144 रुपये |
    3. बुनकरों को माल ढुलाई में अधिक खर्च |

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के अकबरपुर डिपो व टांडा बस स्टेशन से परिवहन निगम की रोडवेज बसों से बस्ती तक सफर करने वाले यात्रियों को शुक्रवार से लंबा सफर तय करने के साथ अधिक किराया चुकाना होगा। कलवारी-टांडा पुल मरम्मत व निर्माण के चलते दो माह तक बंद रहेगा। निगम की बसें अब अकबरपुर से टांडा, हंसवर, बिड़हर घाट से होकर नाथनगर से बस्ती के लिए चलेंगी।

    ऐसे में पहले अकबरपुर से बस्ती के लिए 89 रुपये किराया लगता था। अब उसके स्थान पर 144 रुपये चुकाना होगा। यात्रियों को 55 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ेगी।

    अकबरपुर से बस्ती के लिए हर दिन चार रोडवेज बस अप डाउन करती हैं। ये बसें टांडा से होकर गुजरती हैं। बसें कलवारी पुल से होकर गुजरती थी, जिससे कम दूरी के साथ एक घंटे में यात्री बस्ती पहुंच जाते थे।

    टांडा से बड़ी संख्या में बुनकर बस्ती में माल लेकर जाते हैं। अब उन्हें बस्ती जाने के लिए लंबी दूरी के साथ माल पहुंचाने के लिए अधिक किराया चुकाना होगा। पुल की मरम्मत के चलते दो माह तक डायवर्जन लागू किया गया।

    क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि पुल पर डायवर्जन के कारण रोडवेज बसों को झूंसी-सहसों के रास्ते चलाया जाएगा।

    चूंकि दूरी बढ़ जाएगी तो उसी अनुक्रम में किराया भी बढ़ाया जा रहा है। पुल पर आवागमन बहाल होने के बाद पूर्व में निर्धारित किराया ही वसूल किया जाएगा।

    खबरें और भी