{"_id":"5cb9fc51bdec22140f077bfb","slug":"155569269615-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक कच्ची दीवार ढही, अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अचानक कच्ची दीवार ढही, अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के जहीरपुर गांव में गुरुवार देर शाम अचानक एक घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे वहां मौजूद एक अधेड़ मलबे में दब गया। चीख पुकार के बीच पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल दशा में उसे निकाला। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय बाद में उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी परमदेव (50) गुरुवार देर शाम कच्ची दीवार के पास बैठा कुछ कार्य कर रहा था। इसी बीच कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई, जिससे परमदेव मलबे में दब गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुहार पर इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। कुछ देर बाद मलबा हटाकर परमदेव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुका था। घरवालों ने उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू हुआ, लेकिन तबियत में सुधार आने की बजाए और बिगड़ गई। इस पर इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अकबरपुर से कुछ आगे जाने पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। कहा है कि परिवार को अविलंब आर्थिक मदद दी जाए। एडीएम अमरनाथ राय ने कहा कि जो भी नियमानुसार होगा वह मदद की जाएगी।