Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samrasta Sankalp Yatra to Reach Agra

यूपी: भाजपा की समरसता संकल्प सभा में नहीं जुटी भीड़, पंडाल में कुर्सियां रह गईं खाली; मंत्री असीम अरुण पहुंचे

Sun, 29 Nov 2026 12:08 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Nov 2026 12:08 PM IST
सार

संत रविदास की चरण पादुकाओं के साथ आ रही यात्रा का आगरा में भव्य स्वागत हुआ। जीआईसी मैदान में महासभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Samrasta Sankalp Yatra to Reach Agra
जीआईसी मैदान में किया समरसता संकल्प यात्रा महासभा का आयोजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकल रही समरसता यात्रा रविवार को ताजनगरी पहुंची। पंजाब से शुरू होकर हरियाणा और दिल्ली होते हुए वाराणसी जा रही इस यात्रा के आगरा आगमन पर जीआईसी मैदान में भव्य समरसता संकल्प यात्रा महासभा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा की ओर से आयोजित महाभसा में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। लेकिन, महासभा के दाैरान आयोजन स्थल पर भीड़ नहीं जुटी। पंडाल में कुर्सिया खाली रह गईं। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए भाजपा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन व भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान क्षेत्रीय प्रभारी गीता शाक्य, क्षेत्रीय संगठक अभय गिरि, यात्रा प्रभारी एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, एमएलसी विजय शिवहरे, एमएलए पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने आहुति दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed