{"_id":"6b080901f21100468e018d66","slug":"fire-broke-out-in-bikanervala-kitchen-in-agra-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: बीकानेरवाला रेस्तरां में लगी आग, परिसर में भर गया धुआं; ग्राहकों और स्टाफ में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: बीकानेरवाला रेस्तरां में लगी आग, परिसर में भर गया धुआं; ग्राहकों और स्टाफ में मची अफरातफरी
Thu, 26 Nov 2026 03:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:55 PM IST
सार
धुआं देख ग्राहक और स्टाफ ने जान बचाने के लिए दाैड़ लगा दी। सूचना पर दमकल माैके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
बीकानेरवाला से उठता धुआं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के हाईवे के सर्विस रोड स्थित कल्याणी पाइंट कांप्लेक्स (भगवान टाकीज) में संचालित बीकानेर वाला रेस्तरां की किचन में बृहस्पतिवार दोपहर को आग लग गई। आग चिमनी में लगी थी। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें उठने लगीं। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों के अलावा दो दर्जन से अधिक ग्राहक भी माैजूद थे। वह घबरा गए और चीखते हुए बाहर निकल आए। दहशत में कांप्लेक्स में कोचिंग, मेगा मार्ट और दफ्तरों में विद्यार्थी व अन्य लोग बाहर आ गए। सूचना पर पांच मिनट में दमकल पहुंची और आग को काबू कर लिया।
घटना दोपहर 2:40 बजे की है। बाग फरजाना निवासी रोहित मित्तल का कल्याणी पाइंट कांप्लेक्स के भूतल पर बीकानेर वाला बीकानेरवाला नाम से रेस्तरां है। जिस तीन मंजिला कांप्लेक्स में यह संचालित हैं, उसमें तीन कोचिंग, विशाल मेगा मार्ट और कई दफ्तर बने हुए हैं। घटना के समय कोचिंग में विद्याथियों के अलावा दफ्तरों में कर्मचारी और ग्राहक माैजूद थे। रोहित मित्तल ने बताया कि रेस्तरां के पिछले हिस्से में किचन बनी है। इसमें कर्मचारी आर्डर तैयार कर रहे थे।

Trending Videos
चिमनी में अचानक शार्ट सर्किट हुआ। कर्मचारी कुछ कर पाते, उससे पहले ही चिमनी से लपटें उठनें लगीं। यह देखकर कुछ कर्मचारी अग्निशमन यंत्र ले आए। आग बुझाना शुरु कर दिया। मगर आग फैलने लगी। पूरे रेस्तरां में धुआं भर गया। खाना खा रहे ग्राहक दहशत में आ गए। वह बाहर की तरफ भागे। आग लगता देखकर सर्विस रोड पर लोग रुक गए।
एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि भगवान टाकीज पर ही विभाग की दमकल रहती है। वह 5 मिनट में ही पहुंच गई। कर्मचारियों ने पाइप लगाकर आग बुझाना शुरू कर दिया। किचन में लगी आग को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। कुछ नुकसान हुआ है। आशंका है कि आग डक्ट की सफाई न होने की वजह से लगी। इसके लिए रेस्तरां संचालक को निर्देशित किया गया है।

फायर सिस्टम ठीक कराने के लिए चार बार दिया नोटिस
एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि कांप्लेक्स में लगा फायर सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसके लिए मालिक मानसी चंद्रा को 4 बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद सिस्टम को ठीक नहीं कराया गया है। अग्नि सुरक्षा उपाय अधूरे पड़े हैं। पूर्व में सीढि़यां भी बनाने के निर्देश दिए थे। इस पर बाहर से एक सीढ़ी बनाई गईं। जल्द ही बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

बिना सुरक्षा इंतजाम चल रहे शहर में कई कांप्लेक्स
शहर में किसी कांप्लेक्स में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले ही भगवान टाकीज स्थित कांप्लेक्स में बेसमेंट में लगे बिजली के मीटर में आग लगी थी। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया था। पुराने बाजार में कई कांप्लेक्स में आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। कई बार हादसों के बाद भी विभागीय अधिकारी नोटिस भेजकर खानापूर्ति कर रहे हैं। हादसा होने पर अधिकारियों को याद आती है। चेकिंग की जाती हैं मगर किसी पर कार्रवाई नहीं होती है।
अलमारी के कारखाने में लगी थी आग, पाया काबू
आग की दूसरी घटना फ्रीगंज स्थित कृष्णा एस्पायर अलमारी के कारखाने में हुई। कारखाने में लकड़ी और लोहे की अलमारी बनाई जाती हैं। दोपहर में 1:30 बजे कबाड़ में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए। सूचना पर दमकल पहुंच गईं। एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि करीब एक घंटे में आग पर काबू कर लिया गया। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।