Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Update: Temperature to Drop by 3°C in 5 Days

अब सताएगी सर्दी: तीन डिग्री तक गिरेगा पारा, कोहरे को लेकर भी अलर्ट हुआ जारी; IMD से आया ये नया अपडेट

Sat, 28 Nov 2026 02:45 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 02:45 PM IST
सार

आगरा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले पांच दिनों में पारा तीन डिग्री तक गिरकर 25 डिग्री पहुंच सकता है, जिससे दोपहर में भी ठंड महसूस होगी।

विज्ञापन
Agra Weather Update: Temperature to Drop by 3°C in 5 Days
आगरा में गिरने लगा पारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हुई, लेकिन अब मौसम का मिजाज फिर बदलने के आसार हैं। शनिवार से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे अगले पांच से छह दिनों में अधिकतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है। इससे दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते कुछ दिनों की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय धूप में हल्की गर्मी महसूस हुई। हालांकि, शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 30 नवंबर से दो दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। तीन दिसंबर को भी पारे में खास बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं, और चार दिसंबर तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस तरह आने वाले दिनों में दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट संभव है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं। तीन दिसंबर तक रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह हल्की धुंध छाने का अनुमान है।

मौसम में इस बदलाव के साथ सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ने लगेगी। खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को ठंड और हल्की धुंध को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed