Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहब! लुक आउट नोटिस जारी कर दीजिए, दुबई से नहीं आ रहा पति; आगरा के परामर्श केंद्र पर पीड़िता की गुहार

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 07:24 AM (IST)

    आगरा में एक महिला ने दुबई में रह रहे पति और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी और दूसरी शादी का मुकदमा दर्ज कराया है। पति के परामर्श केंद्र न आने पर महिला ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. महिला ने दुबई में रह रहे पति पर दर्ज कराया मुकदमा।

    2. पति पर धोखाधड़ी, दूसरी शादी और दहेज उत्पीड़न का आरोप।

    3. पीड़िता ने पति के खिलाफ लुक आउट नोटिस की मांग की।

    जागरण संवाददाता, आगरा। दंपती के विवाद के बाद दुबई गया पति वापस नहीं लौटा। इस कारण परिवार परामर्श केंद्र में दंपती के मामले की काउंसलिंग नहीं हो पाई। महिला ने नाई की मंडी थाने में जामिया नगर साउथ दिल्ली निवासी पति मोहम्मद अनस खान व ससुरालीजन के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

    चार मई को की थी पुलिस से शिकायत

    दर्ज मुकदमे में महिला ने कहा है कि चार मई को उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद उनके मामले को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया। आरोप लगाया कि पति दुबई में रह रहे हैं और जानबूझकर भारत नहीं लौट रहे। इस कारण काउंसलिंग नहीं हो सकी।

    देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं ससुर

    पीड़िता का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि ससुर वसीम खान व सास नाहिद बेगम भी देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं। आरोप है कि पति के खिलाफ पूर्व में फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर में पहली पत्नी ने भी दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

    इस मामले में पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हैं। महिला ने पति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- आगरा: पति-पत्नी के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पैसों के विवाद में लात-घूंसे और चप्पलों से एक दूसरे को पीटा


    डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 40 साल बाद टूटी नींद... बागपत के 16 इंटर कॉलेजों को मिले प्रबंधक, डीएम अस्मिता लाल ने गठित की समितियां

    खबरें और भी