Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो वर्ष से लापता किशोरी का पहुंचा फोन, बोली- मुझे बचा लो, पश्चिम बंगाल से आगरा पुलिस के पास पहुंचा परिवार

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 07:14 AM (IST)

    परिवार पश्चिम बंगाल से आगरा पहुंचा और ताजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। ...और पढ़ें

    पीड़ित परिवार।

    पीड़ित परिवार।

    HighLights

    1. दो साल से लापता किशोरी ने किया फोन।

    2. आगरा में ताजमहल के पास बताई मुसीबत।

    3. परिवार ने ताजगंज थाने में दी तहरीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। दो वर्ष पहले घर से लापता हुई किशोरी के घर लौटने की उम्मीद छोड़ चुके स्वजन के पास किशोरी का फोन पहुंचा। फोन कर कहा कि उसे बचा लो वह आगरा में ताजमहल के आसपास है और मुसीबत में है।

    बेटी की तलाश में स्वजन बंगाल से आगरा पहुंचे। जिस नंबर से कॉल आया था उस पर फाेन किया तो युवक ने अभद्रता की। किशोरी की मां ने ताजगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

    खुद को ताजमहल के पास होने के साथ ही मुसीबत में बताया

    पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर, बारहसाथ निवासी झरना बीबी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनकी 15 वर्षीय बेटी स्कूल गई थी और फिर लापता हो गई। उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाकर काफी तलाश किया पर पता नहीं चला। 17 जनवरी को उनके भाई करीम के पास अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल उनकी लापता बेटी ने की थी। उसने बताया कि वह आगरा में ताजमहल के पास मुसीबत में फंसी है और बहुत परेशान है। आगरा आकर से बचाने की अपील की।

    बेटी की तलाश में स्वजन बंगाल से आगरा पहुंचे, दी तहरीर

    स्वजन ने रविवार को आगरा आकर उस नंबर पर काल की, फोन एक युवक ने उठाया। आरोप है कि युवक ने उल्टा अभद्रता की। कहा कि किशोरी ने उनका मोबाइल मांग बात की थी। वह उसके बारे में कुछ नहीं जानता है। स्वजन ताजगंज थाने में शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने थाने में दर्ज गुमशुदगी के दस्तावेज लाने के लिए कहा, जो स्वजन बंगाल से लाए नहीं थे।

    यह भी पढ़ें- 40 साल बाद टूटी नींद... बागपत के 16 इंटर कॉलेजों को मिले प्रबंधक, डीएम अस्मिता लाल ने गठित की समितियां

    एसीपी ताज सुरक्षा योगेंद्र नागर ने थाना पुलिस को दिए निर्देश

    इस बीच स्वजन की मुलाकात भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदीप राठौर से हुई। उन्होंने मामले की जानकारी एसीपी ताज सुरक्षा योगेंद्र नागर को दी। साथ ही उनकी स्वजन से वार्ता कराई। एसीपी ने बताया कि थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल फोन की लोकेशन के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आगरा: पति-पत्नी के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पैसों के विवाद में लात-घूंसे और चप्पलों से एक दूसरे को पीटा