Tecno Camon Slim का लॉन्च जल्द, कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी किए नए टीजर्स; जानें क्या कुछ होगा खास
Tecno ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Camon Slim के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पिछले कुछ समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कंपनी ने सो ...और पढ़ें

Tecno Camon Slim को जल्द लॉन्च किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno Camon Slim जल्द ही लॉन्च होगा। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने कुछ शुरुआती कयासों के बाद शुक्रवार को इसे कंफर्म कर दिया है। ब्रांड ने सोशल मीडिया हैंडल्स पर टीजर्स पोस्ट किए हैं जो फोन के डिजाइन के बारे में हिंट देते हैं। Tecno Camon Slim को मल्टीपल कलर ऑप्शन्स में रिलीज किया जाएगा और इसमें एक पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है। इसके एक MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर रन करने की चर्चा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, Tecno Camon Slim में एक थिन प्रोफाइल मिलने की संभावना है।
21 जून को लॉन्च हो सकता है Tecno Camon Slim
Tecno ने X और Instagram दोनों पर नए टीजर्स के जरिए घोषणा की है कि Tecno Camon Slim को जल्द ही ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। एक टीजर वीडियो में तीन दिनों का काउंटडाउन दिखाया गया है, जो संकेत देता है कि लॉन्च इवेंट 21 जून के लिए शेड्यूल्ड है।
Tecno Camon Slim के लिए प्री-ऑर्डर्स फिलहाल युगांडा में लाइव हैं। फोन को प्री-ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स एक्साइटिंग रिवॉर्ड्स का फायदा उठा सकते हैं, जिसमें लगभग UGX 2,00,000 (लगभग 5,000 रुपये) तक का डिस्काउंट शामिल है।
टीजर्स में Tecno Camon Slim को एक वाइड हॉरिजॉन्टल कैमरा बार के साथ पांच कलर ऑप्शन्स में दिखाया गया है। इसका रियर कैमरा मॉड्यूल मेटैलिक सिल्वर फ्रेम के साथ ब्लैक शेड में दिखाई देता है। इस आइलैंड के अंदर मल्टीपल कैमरा सेंसर्स और एक फ्लैश को सिमेट्रिकल तरीके से अरेंज किया गया है। मॉड्यूल में दो सर्कुलर आई दिखाई देती हैं जो मल्टी-सीन लाइटिंग इफेक्ट्स के जरिए इमोशन्स की नकल करती हैं, जैसा कि Tecno Spark Slim के डिजाइन में देखा गया था। ये लाइट एनिमेशन संभवतः नोटिफिकेशन्स, चार्जिंग और कॉल्स के लिए दिखाए जाएंगे।
So slim, it feels unreal.
— TECNO Mobile Uganda (@TECNOMobileUG) June 17, 2026
The wait is over.
CAMON Slim pre-orders are now LIVE!
Tap the link in our bio to secure yours today and stand a chance to win exciting rewards, including discounts of up to UGX 200,000. pic.twitter.com/UXJveY4Pit
वीडियो में दिखाए गए व्हाइट कलर वेरिएंट में एक जियोमेट्रिक बैक पैनल है और Tecno का लोगो सेंटर-लेफ्ट के पास वर्टिकली प्रिंटेड है, जिसके ठीक ऊपर Camon की ब्रांडिंग दिखाई देती है। ये एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल जैसा प्रतीत होता है।
Tecno ने अभी तक Tecno Camon Slim के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि ये 8GB RAM के साथ MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर रन करेगा। इसमें 6.39mm का स्लिम प्रोफाइल मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें Sony LYTIA 600 का मेन कैमरा सेंसर और 60W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है। ये हैंडसेट पहले Carlcare सर्विस वेबसाइट पर मॉडल नंबर CN6c के साथ स्पॉट किया गया था।