Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में शुरू हुई Redmi Turbo 5 की सेल, 7,540mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग से है लैस

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 08:22 PM (IST)

    Xiaomi ने भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज की शुरुआत करते हुए अपना पहला हैंडसेट Redmi Turbo 5 लॉन्च किया है। ये फोन शुक्रवार से देश में बिक्री के लिए ...और पढ़ें

    Redmi Turbo 5 की सेल भारत में शुरू कर दी गई है।

    Redmi Turbo 5 की सेल भारत में शुरू कर दी गई है। 

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Turbo 5 शुक्रवार को भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है, जो देश में Xiaomi की Turbo सीरीज लाइनअप का पहला स्मार्टफोन है। ये हैंडसेट एक MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक की LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें 100W HyperCharge और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,540mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी रियर कैमरा, 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग्स जैसे फीचर्स हैं।

    Redmi Turbo 5 की भारत में कीमत और उपलब्धता

    Xiaomi ने Redmi Turbo 5 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये तय की है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत SBI, ICICI Bank और Axis Bank के एलिजिबल कार्डहोल्डर्स 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। ये स्मार्टफोन फिलहाल Amazon, Mi.com और Xiaomi के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। कस्टमर्स इसे एस्फाल्ट ब्लैक, नाइट्रो ब्लू और टर्बो व्हाइट कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं।

    Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

    Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट, 3,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision सपोर्ट और Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये फोन IP66+IP68+IP69+IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग्स को पूरा करता है।

    Redmi Turbo 5_

    Xiaomi ने Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर पैक किया है, जो LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो और लंबे समय तक दमदार परफॉर्मेंस मिले, इसके लिए हैंडसेट में 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम और Game Turbo Wild Boost ऑप्टिमाइजेशन दिए गए हैं। ये फोन HyperConnect, Google Gemini, Circle to Search और दूसरे AI-बेस्ड फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर रन करता है और इसे 4 साल के OS अपग्रेड्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलना तय है।

    खबरें और भी

    कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Redmi Turbo 5 के रियर में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसके कैमरा फीचर्स में 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, टर्बो स्नैप बर्स्ट फोटोग्राफी और AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग टूल्स शामिल हैं।

    Redmi Turbo 5 हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W HyperCharge और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और एक IR ब्लास्टर शामिल हैं। इसके अलावा, फोन Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: iPhone पर दो अलग-अलग नंबर से WhatsApp अकाउंट चलाना है बेहद आसान, बिना किसी थर्ड-पार्टी एप के ऐसे करें सेटअप