व्हाट्सएप का नया फीचर लॉन्च, अब आपको ग्रुप में वही जोड़ पाएगा जिसे आप चाहेंगे

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Thu, 07 Nov 2019 02:31 AM IST
सार
  • नए फीचर में आपका नियंत्रण होगा कि कौन आपको ग्रुप में शामिल कर सकता है
  • ऐसे लोगों को चुन सकेंगे, जिनके द्वारा वह किसी ग्रुप में शामिल नहीं होना चाहते
  • व्हाट्सएप के दुनियाभर में डेढ़ अरब से ज्यादा यूजर, अकेले भारत में 40 करोड़ यूजर
Whatsapp launched new feature rolling out new group privacy settings
सांकेतिक तस्वीर

    विस्तार

    फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लीकेशन व्हाट्सएप ने एक नया फीचर शुरू किया है, जिसमें यूजर के पास इसका नियंत्रण होगा कि उसकी मर्जी के बिना कोई उसे किसी ग्रुप में शामिल नहीं कर सकता।

    व्हाट्सएप का नया फीचर लॉन्च, अब आपको ग्रुप में वही जोड़ पाएगा जिसे आप चाहेंगे

    कंपनी ने कहा कि पिगासस जासूसी एप के कारण उसे जबर्दस्त आलोचना का सामना करना पड़ा है। दरअसल व्हाट्सएप में किसी को अनचाहे ग्रुप में शामिल होने से बचने के लिए तीन विकल्प मिलते थे। इसमें एवरीवन, माई कॉन्टैक्ट्स और नोबॉडी शामिल था।

    व्हाट्सएप का नया फीचर लॉन्च, अब आपको ग्रुप में वही जोड़ पाएगा जिसे आप चाहेंगे

    व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग में बताया है कि ताजा वर्जन में ‘नोबॉडी’ के स्थान पर 'माई कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट' का विकल्प दिया है। इसके जरिये यूजर अब अपने कॉन्टैक्ट्स में ऐसे लोगों को चुन सकते हैं, जिनके द्वारा वह किसी ग्रुप में शामिल नहीं होना चाहते।

    और पढ़ें...