BGMI 4.7 अपडेट: एरेंगल, लिविक और विकेंडी में बदलेगा गेमप्ले, समय रैना का खास मोड मिलेगा; आज से करें डाउनलोड
- क्रॉफ्टन (KRAFTON) इंडिया ने बीजीएमआई (BGMI) 4.7 अपडेट आज से रोलआउट कर दिया है।
- इस नए अपडेट में 'आर्कटिक क्रॉनिकल्स' थीम के साथ नॉर्डिक माइथोलॉजी का विशाल सांप देखने को मिलेगा।
- इसके अलावा इरेंगल मैप पर बर्फ की सफेद चादर और क्रैश हुई सैटेलाइट्स गेमिंग का मजा दोगुना कर देंगी।
- कॉमेडियन समय रैना के साथ नई पार्टनरशिप के तहत गेम में समय रैना का अवतार और कॉमेडी थीम वाली खास बस शामिल होगी।

विस्तार
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) खेलने वालों के लिए नया अपडेट आ गया है। क्राफ्टन इंडिया ने 18 नवंबर 2026 से BGMI 4.7 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसमें 'आर्कटिक क्रॉनिकल्स' थीम मोड के साथ कई नए बदलाव किए गए हैं। अब एरेंगल, लिविक और विकेंडी मैप पर खिलाड़ियों को नए इलाके, लूट और मिशन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 के लिए विंटर इवेंट भी पेश किए गए हैं।
Arctic Chronicles मोड में दिखेगा विशाल सांप
BGMI 4.7 अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण आर्कटिक क्रोनिकल्स थीम मोड है। यह 18 नवंबर 2026 से 18 जनवरी 2027 तक एरेंगल, लिविक और विकेंडी मैप पर उपलब्ध रहेगा।
इस मोड में नॉर्स पौराणिक कथाओं के विशाल सांप जोर्मुंगंद्र (Jormungandr) से प्रेरित एक बड़ा सांप दिखेगा। इसकी खास बात यह है कि उसका शरीर मैप के इलाके का हिस्सा होगा। खिलाड़ी एक खास हॉर्न बजाकर सांप की पूंछ को जगा सकेंगे। इसके बाद पानी में डूबा एक टावर ऊपर आ जाएगा। इस टावर में लूट और नए रास्ते मिलेंगे, जहां खिलाड़ी एक्सप्लोर कर सकेंगे।
दिसंबर में आएगा Erangel Subzero मोड
3 दिसंबर 2026 से रैंक्ड मैचों में इरेंजल सब-जीरो मोड उपलब्ध होगा। इसकी कहानी एक नाकाम एक्सपेरिमेंट से जुड़ी है, जिसके कारण Tesonic सैटेलाइट्स एरेंगल द्वीप पर गिर जाते हैं और उनसे जमा देने वाली गैस फैलने लगती है।
इस बदलाव के बाद स्टालबर बर्फ से ढका दिखाई देगा, जबकि शेल्टर सैटेलाइट क्रैश साइट में बदल जाएगा। यहां खिलाड़ियों को सप्लाई मिलेगी। इसके अलावा सोस्नोव्का ब्रिज का एक हिस्सा भी टूट जाएगा। नए मोड में ठंड से बचाव के उपकरण और खास वाहन भी शामिल किए जाएंगे।
दिसंबर और जनवरी में होंगे खास इवेंट
BGMI 4.7 अपडेट के साथ दो बड़े मौसमी इवेंट भी आएंगे। 17 दिसंबर से Snow Festival शुरू होगा, जिसमें विंटर थीम पर आधारित एक्टिविटिज देखने को मिलेंगी।
वहीं, 31 दिसंबर को गेम में न्यू ईयर ईव काउंटडाउन होगा। यह भारतीय समयानुसार रात 8 बजे ज्यादातर मैप पर दिखाई देगा। इसके बाद आधी रात को गेम में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा।
गेम में समय रैना की होगी एंट्री (BGMI 4.7 Samay Raina Special Mode)
क्रॉफ्टन इंडिया ने गेमर्स के लिए एक बड़े सरप्राइज का एलान किया है। मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना से जुड़े थीम गेम में देखने को मिलेंगे। 9 दिसंबर 2026 से गेम में 'समय रैना अवतार' और एक खास कॉमेडी-थीम वाली बस की एंट्री होने जा रही है।
यहां आपको कुल 10 स्पेशल मिशन पूरे करने होंगे और हर मिशन को पास करने के बाद ही आप अगले पड़ाव पर जा सकेंगे। इसके बीच-बीच में कई फन मिनी-एक्ट्स भी देखने को मिलेंगे। इन मिशन्स को पूरा करके आप टोकन कमा सकते हैं और एक 'CRAZYY' अचीवमेंट अनलॉक कर सकते हैं। इवेंट के आखिर में समय रैना की तरफ से गेमर्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज भी छिपा है।
समय रैना की यह स्पेशल बस इरेंगल और लिविक मैप्स में कुल 10 लोकेशन्स पर नजर आएगी। आप इसे थीम और क्लासिक मोड के साथ-साथ रैंक और अनरैंक दोनों ही मैचों में खेल सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह मजेदार अनुभव 'इरेंगल सबजीरो' मोड में उपलब्ध नहीं होगा।
फोन में कैसे डाउनलोड करें BGMI 4.7 अपडेट? (How To Download BGMI 4.7 Update)
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए:
1. स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें।
2. Battlegrounds Mobile India सर्च करें।
3. गेम की आधिकारिक लिस्टिंग पर जाएं।
4. अपडेट बटन पर टैप करें।
5. डाउनलोड पूरा होने के बाद गेम खोलें और जरूरी इन-गेम रिसोर्स डाउनलोड करें।
आईफोन यूजर्स के लिए:
1. आईफोन में एपल ऐप स्टोर खोलें।
2. Battlegrounds Mobile India सर्च करें।
3. गेम की आधिकारिक लिस्टिंग खोलें।
4. अपडेट विकल्प पर टैप करें।
5. गेम शुरू करके जरूरी अतिरिक्त फाइलें डाउनलोड करें।
अपडेट और अतिरिक्त फाइलें डाउनलोड करने के लिए वाई-फाई का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। साथ ही, किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड करने से बचें।
BGMI 4.7 अपडेट कब और कितने बजे मिलेगा? (BGMI 4.7 Update Roll Out Date and Time)
क्राफ्टन इंडिया ने अपडेट जारी करने का कोई आधिकारिक समय नहीं बताया है। हालांकि, पिछली रिलीज के आधार पर इसके सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच उपलब्ध होने का अनुमान है। यह समय आधिकारिक नहीं है। एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को अपडेट अलग-अलग समय पर मिल सकता है। अगर आपके फोन में अभी अपडेट का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय बाद गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर पर दोबारा चेक कर सकते हैं।
- एपल मैप्स: भारत में लॉन्च हुआ नया वर्जन, हिंदी-मराठी समेत 11 भाषाओं का सपोर्ट, AR नैविगेशन फीचर जुड़ा
- इग्नाइट 2026: माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किए सात नए एआई मॉडल, कोडिंग से लेकर इमेज एडिटिंग तक होंगे कई काम
- बिहार: बेंगलुरु टेक समिट में बिहार के छह स्टार्टअप दिखा रहे दम, एआई से ड्रोन तकनीक तक नवाचारों का प्रदर्शन
- सीएनएन और आइकिया समेत 178 साइट्स पर मैलवेयर अटैक: क्रिप्टो करेंसी और बैंक कार्ड की जानकारी चुराने की हुई कोशिश