Siri Chatbot: आईफोन से ChatGPT की होगी छुट्टी, मिलेगा 'सीरी चैटबॉच' का सपोर्ट, जानिए कब मिलेगा अपडेट
Campos Siri Chatbot:
एपल भी अब एआई की रेस में आगे निकलना चाहता है। हाल ही में कंपनी ने सिरी को गूगल जेमिनी से पावर मिलने की पुष्टि की। यानी की एपल सिरी अब खुद एक स्वतंत्र और स्मार्ट एआई चैटबॉट बना रहा है। जो चैटजीपीटी और जेमिनी दोनों को कड़ी चुनौती देगा।

विस्तार
एपल अपने वर्चुअल असिस्टेंट सिरी को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, iOS 27 के साथ सिरी एक फुल-फ्लेज्ड एआई चैटबॉट के रूप में आएगी, जिसका नाम Campos रखा गया है। ये नया सिरी चैटबॉट चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी की तरह बातचीत कर सकेगा, स्क्रीन देखकर काम करेगा और यूजर के पर्सनल डेटा के आधार पर टास्क पूरा करेगा।
कैंपोस क्या है?
Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल का नया सिरी चैटबॉट आंतरिक रूप से कैंपोस नाम से जाना जाएगा। ये चैटबॉट वॉयस और टेक्स्ट दोनों में बात करेगा। इतना ही नहीं ये आईफोन, आईपैड और माइक से गहराई से इंटीग्रेट होगा। सवालों के जवाब, कंटेंट जेनरेशन और सारांश देगा और यहां तक की यूजर की फाइलें, फोटो और म्यूजिक तक समझदारी से पहुंच जाएगा।
कब आएगा ये ?
कैंपोस सिरी iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 का हिस्सा होगा। इसकी जून में डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी यानी की वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अनाउंस होने की संभावना है। सितंबर 2026 में यूजर्स के लिए रोलआउट होने की संभावना है। ये आईओएस 26.4 में आने वाले अपडेटेड सिरी से अलग और ज्यादा एडवांस होगा।
क्या खास होगा इसमें?
कैंपोस यूजर की स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट (जैसे ब्राउजर या एप) को समझेगा और उसी के आधार पर सुझाव देगा। काम भी करेगा। इसी के साथ सेटिंग्स बदलने, एप खोलने और सिस्टम कंट्रोल संभालेगा।ये फीचर सिरी को पहली बार सच में स्मार्ट असिस्टेंट बनाएगा। कैंपोस एक कस्टम गूगल मॉडल पर आधारित होगा, जिसे एपल फाउंडेशन मॉडल वी 11 कहता है। खास बात ये है कि ये एआई मॉडल स्वैपेबल होंगे। भविष्य में ये एपल, गूगज जेमिनी को हटाकर खुद का मॉडल इस्तेमाल कर सकता है। यही वजह है कि इसे एपल की लॉन्ग-टर्म एआई रणनीति का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
क्या ये बदलाव जरूरी है?
रिपोर्ट्स की माने तो एपल इंटेलिजेंस का शुरुआती रिस्पॉन्स कमजोर रहा है। यहां तक एपल के खुद के ही कुछ इंजीनियर सिरी के भविष्य को लेकर चितिंत थे। इसलिए एआई मार्केट में ओपनएआई और गूगल तेजी से आगे निकल चुके हैं। कैंपोस उसी गैप को भरने के लिए तैयार किया जा रहा है।