Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Irregularities exposed: Electricity and water bills paid using student funds; software also purchased from the

अनियमितताएं उजागर: विद्यार्थियों की निधि से भरे बिजली-पानी के बिल और साफ्टवेयर भी उसी से खरीदा

Sat, 28 Nov 2026 11:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 11:05 AM IST
सार

 शहीद सुरिंदर सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ज्वाली के पांच साल के ऑडिट में वित्तीय अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजा गया है।

विज्ञापन
Irregularities exposed: Electricity and water bills paid using student funds; software also purchased from the
आईटीआई जवाली में अनियमितताओं के मामले। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विद्यार्थियों के कल्याण के लिए जमा होने वाली छात्र कल्याण निधि का इस्तेमाल संस्थान के बिजली, पानी और टेलीफोन के बिल चुकाने में किया गया। यही नहीं, अंग्रेजी भाषा सिखाने के लिए खरीदे गए सॉफ्टवेयर का पूरा खर्च भी इसी निधि से उठा लिया गया, जबकि इसका लाभ संस्थान प्रबंधन समिति (आईएमसी) भी कर रही है। शहीद सुरिंदर सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ज्वाली के पांच साल के ऑडिट में वित्तीय अनियमितताओं के ऐसे कई मामले सामने आए हैं। एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025 तक के खातों की जांच में कुल 5.82 लाख रुपये से जुड़े तीन प्रमुख मामलों पर अंकेक्षण विभाग ने आपत्ति जताई है। ऑडिट रिपोर्ट हाल ही में तैयार की गई है। रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजा गया है। ऑडिट के अनुसार, संस्थान ने छात्र कल्याण निधि से बिजली, पानी और टेलीफोन के बिलों के भुगतान पर कुल 67,153 रुपये खर्च किए। इसमें पानी के बिल के 623 रुपये, बिजली के 32,249 और टेलीफोन के 34,281 रुपये शामिल हैं। नियमानुसार यह राशि सरकारी खजाने से छात्र कल्याण निधि में वापस जमा करवाई जानी थी, लेकिन पूरी रकम वापस नहीं आई।

विज्ञापन
Trending Videos

अंकेक्षण विभाग ने जवाब को संतोषजनक नहीं माना
संस्थान प्रबंधन ने ऑडिट के जवाब में कहा कि संबंधित राशि जल्द जमा करवा दी जाएगी। अंकेक्षण विभाग ने इस जवाब को संतोषजनक नहीं माना। राज्य लेखा परीक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक रविंद्र कंवर की ओर से इन मामलों को कार्रवाई के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजा गया है। संस्थान ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा सिखाने के लिए 1.80 लाख रुपये का सॉफ्टवेयर खरीदा। इसका इस्तेमाल कुल 256 विद्यार्थी कर रहे थे। इनमें 88 विद्यार्थी छात्र कल्याण निधि वाले ट्रेडों के और 168 विद्यार्थी आईएमसी के थे। इसके बावजूद सॉफ्टवेयर की कीमत छात्र कल्याण के लिए बनी निधि से ही चुकाई गई। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में आईएमसी को 1,18,125 रुपये का भुगतान अपने फंड से करना चाहिए था। छात्र कल्याण निधि पर केवल 61,875 रुपये का भार पड़ना चाहिए था। ऐसे में अतिरिक्त खर्च के रूप में चुकाई गई 1,18,125 रुपये की राशि आईएमसी फंड से वापस छात्र कल्याण निधि में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के भुगतान में भी नियमों की अनदेखी
ऑडिट में निर्माण कार्य के भुगतान में भी वित्तीय नियमों का पालन नहीं करने का मामला सामने आया है। संस्थान ने निर्माण कार्य के लिए 1,93,889 रुपये का भुगतान किया, लेकिन इसमें से 3,878 रुपये टीडीएस और 1,939 रुपये लेबर सेस की कटौती नहीं की गई। संस्थान ने बाद में ठेकेदार से लेबर सेस की पूरी राशि वसूल कर 19 जनवरी 2026 को संबंधित विभाग में जमा करवा दी। वहीं, टीडीएस के मामले में संस्थान ने अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने का हवाला दिया। अंकेक्षण विभाग ने इस जवाब को स्वीकार नहीं किया और टीडीएस जमा करने के प्रमाण संबंधी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने या संबंधित राशि की वसूली करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed