{"_id":"6a4b9a892936bf7f8e0d4413","slug":"hprca-final-results-for-joa-library-declared-77-candidates-selected-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPRCA: जेओए लाइब्रेरी का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPRCA: जेओए लाइब्रेरी का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन
Mon, 06 Jul 2026 05:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:38 PM IST
सार
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 1355 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1051 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 159 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) के 78 पदों (ट्रेनी) को भरने के लिए पोस्ट कोड-25024 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 1355 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1051 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 159 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।
विज्ञापन
6 और 8 जून को दस्तावेजों की जांच के बाद 77 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक पद खाली रह गया है। सचिव ने कहा कि यह अंतिम परिणाम सभी सफल उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट(https://hprca.hp.gov.in) पर उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन